Darbhanga News: बीएड में नामांकन के लिए एक सीट पर 3.84 छात्रों की दावेदारी, जानें कब तक होगा एडमिशन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अभिनव कुमार/दरभंगा. बीएड में नामांकन को लेकर तैयारी शुरू हो गई है. इस बार कुल 1,43,832 छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं. सीट की बात करें तो कुल 37,450 सीटों पर नामांकन होना है. ऐसे में एक सीट पर 3.84 छात्रों की दावेदारी है.सबसे ज्यादा एलएनएमयू और सबसे कम एमएमएच विश्वविद्यालय पटना को छात्रों ने पंसद किया है. अभ्यर्थी 25 मई 2023 तक आवंटित महाविद्यालय व संस्थान के लिए सहमति देंगे. इसके बाद 3000 रुपए आंशिक नामांकन शुल्क ऑनलाइन ही जमा करेंगे.

छात्र 25 मई 2023 तक आवंटित महाविद्यालय और संस्थान में उपस्थित होकर प्रमाण-पत्र एवं अन्य सबंधित कागजात का सत्यापन करायेंगे एवं नामांकन लेंगे. बता दें कि सीईटी-बीएड 2023 की प्रवेश परीक्षा में उतीर्ण अभ्यर्थी के लिए दो वर्षीय बीएड और शिक्षा शास्त्री सत्र 2023-25 में नामांकन के लिए पंजीयन एवं कॉलेज चॉइस भरने की प्रक्रिया 3 मई 2023 को पूरी हो गई है.

LNMU में 3750 सीटों के लिए आए 1,20,920 आवेदन

सीईटी-बीएड-2023 के राज्य नोडल पदाधिकारी प्रो. अशोक कुमार मेहता ने कहा कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा में 1,43,832 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की थी. सफल अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पंजीयन कराने के लिए 23 अप्रैल 2023 से 03 मई 2023 तक समय दिया गया था. इस दौरान 66243 अभ्यर्थियों ने दो वर्षीय बीएड के लिए और 100 अभ्यर्थियों ने शिक्षा शास्त्री के सत्र 2023-25 में नामांकन के लिए अपना पंजीयन कराया है. अभ्यर्थियों को चयन हेतु एक या एक से अधिक विश्वविद्यालयों के न्यूतम तीन और अधिकतम 9 कॉलेज का विकल्प रखा गया था. इस आधार पर अभ्यर्थियों का विश्वविद्यालय चयन में सबसे ज्यादा झुकाव ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के प्रति है. एलएनएमयू में 3750 सीटों के लिए 120920 अभ्यर्थियों द्वारा विकल्पों का चयन किया गया है.

आपके शहर से (दरभंगा)

जानें अन्य विवि में कितने सीटों के विरुद्ध कितने पड़े आवेदन

इसी प्रकार बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर की 6250 सीटों के विरुद्ध 84220, पाटलीपुत्र विश्वविद्यालय, पटना की 6600 सीटों के विरुद्ध 93770, मगध विश्वविद्यालय, बोधगया की 5900 सीटों के विरुद्ध 59777, बीएनएमयू विश्वविद्यालय, मधेपुरा की 1250 सीटों के विरुद्ध 50966, टीएमबी विश्वविद्यालय, भागलपुर की 1600 सीटों के विरुद्ध 35499, आर्यभट्ट विश्वविद्यालय, पटना की 3000 सीटों के विरुद्ध 27388, वीकेएसयू विश्वविद्यालय, आरा की 2400 सीटों के विरुद्ध 35944, पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया की 1100 सीटों के विरुद्ध 26719, पटना विश्वविद्यालय, पटना की 300 सीटों के विरुद्ध 23490, जेपी विश्वविद्यालय, छपरा की 1500 सीटों के विरुद्ध 19097, एमएमएच विश्वविद्यालय, पटना की 3200 सीटों के विरुद्ध 11027, मुंगेर विश्वविद्यालय, मुंगेर की 500 सीटों के विरुद्ध 11372 विकल्पों का चयन किया गया है.

वहीं, केएसडीएसयू विश्वविद्यालय, दरभंगा की 100 सीटों के विरुद्ध 100 (केवल शिक्षा शास्त्री) अभ्यर्थियों ने अपना पंजीयन कराया है. प्रो.मेहता ने बताया कि राज्य भर के 14 विश्वविद्यालयों के 343 बीएडकॉलेज में 37450 सीटों पर नामांकन होना है. जबकि कुल 143832 अभ्यर्थी ने परीक्षा पास की है.इसमें 05 सरकारी, 31 अंगीभूत, 307 निजी, 21 अल्पसंख्यक, 08 महिला व 01 पुरूष कॉलेज शामिल हैं.इन महाविद्यालयों/संस्थानों में नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जानी है.

Tags: Bihar News, Darbhanga news, Latest hindi news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें