मिलिए दुनिया के सबसे बुजुर्ग कुत्ते से, बनाया है वर्ल्ड रिकॉर्ड, उम्र जान नहीं कर पाएंगे यकीन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आपने लंबी उम्र वाले इंसानों के बारे में सुना होगा. कोई सौ की उम्र पार कर भी एकदम जवान नजर आता है. आमतौर पर इंसानों की एवरेज ऐज साठ मानी जाती है. लेकिन कई लोग अपने खानपान और लाइफस्टाइल की वजह से लंबी उम्र को एन्जॉय करते हैं. जानवरों की भी अपनी एक एज लिमिट होती है. आज हम जिस डॉग के बारे में बताने जा रहे हैं, उसके नाम कई रिकॉर्ड दर्ज है. इसी में से एक है दुनिया का सबसे उम्रदराज डॉग होना.

हम बात कर रहे हैं बॉबी की. इस डॉग की उम्र 31 साल है. जी हां, सही पढ़ा आपने. 11 मई को बॉबी ने अपना 31वां जन्मदिन एन्जॉय किया. बॉबी पुर्तगाल का रहने वाला है. इसके जन्मदिन का हिस्सा बनने कई देशों से लोग आ रहे हैं. बॉबी का जन्म 1992 में हुआ था. उसके जन्मदिन का हिस्सा सौ से अधिक लोग बनेंगे. किसी डॉग के जन्मदिन का इतना बड़ा आयोजन देख लोग भी हैरान हैं. लेकिन सेलिब्रेशन तो बनता है ना. आखिर हर डॉग थोड़ी ना 31 साल का होता है.


गांव में मनाएगा जन्मदिन
बॉबी के जन्मदिन की पार्टी उसके गांव में आयोजित की जाएगी. पुर्तगाल के Conqueiros में गांववालों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. परिवार और रिश्तेदारों के बीच वो काफी मशहूर है. लोग बॉबी से काफी प्यार करते हैं. वैसे तो बॉबी 11 मई को ही 31 साल का हो गया लेकिन उसके जन्मदिन की पार्टी 13 मई को रखी गई है. गांव वाले इसके लिए काफी उत्साहित हैं. बॉबी का नाम वर्ल्ड रिकार्ड्स में शामिल है.

oldest dog

31 साल का हो चुका है बॉबी

ऐसी होगी पार्टी
इस पार्टी में कई तरह के इंतजाम देखने को मिलेंगे. बॉबी इंसानों वाला खाना ही खाता है. इस वजह से पार्टी का मेन्यू बनाना मुश्किल नहीं हुआ. जो बॉबी खाएगा, वहीं मेहमान भी खाएंगे. इसमें मीट और फिश भी शामिल है. इसके अलावा पार्टी में डांसर्स को भी बुलाया गया है. वो यहां आकर बॉबी के लिए डांस करेंगे. इसमें ट्रेडिशनल पुर्तगाली डांस शामिल है. बता दें कि बॉबी का नाम गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में शामिल है. कई लोग उससे काफी प्यार करते हैं.

Tags: Ajab Gajab, Khabre jara hatke, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें