दिल्ली. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल तिहाड़ जेल में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के चारों आरोपियों की फेशियल मैपिंग करवाएगी. फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री में चारों आरोपियों की फेशियल मेंपिग के जरिए पुलिस यह तस्दीक करेगी कि सीसीटीवी में नजर आ रहे चारों आरोपी यही हैं, ताकि कोर्ट में आरोपी हत्याकांड से मुकरे नहीं. इसलिए फॉरेंसिक तरीके से सीसीटीवी की तस्वीरें और फिजिकल तौर पर आरोपियों के चेहरों की मैपिंग कराई जाएगी. इसकी रिपोर्ट दिल्ली पुलिस के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगी. इस मामले में चार्जशीट करते वक्त फेश रिक्जनेशन के जरिए चारों आरोपियों की ये फैशियल मैपिंग होगी
टिल्लू हत्याकांड के पहले जेल स्टाफ ने करीब 7 फोन इन आरोपियों के पास से बरामद किए थे, जिन्हें भी स्पेशल सेल जल्द अपने कब्जे में लेकर उन फोन कॉल की डिटेल्स खंगालेगी ताकि ये पता चल सके की हत्याकांड के पहले आरोपियों ने कहा कहां फोन किया या उनके पास कहां कहां से फोन आए. गिरफ्तार चारो आरोपियों में से दो आरोपियों ने खून से सने कपड़े और जूते भी स्पेशल सेल ने बरामद कर लिए हैं उन्हें भी फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. ये कपड़े और जूते जेल में ही छिपा दिए गए थे. तलाशी के दौरान यह बरामद किए गए है.
टिल्लू की मौत के बाद अपनी जेल की बैरक में चारों आरोपियों ने जश्न मनाया. सभी टिल्लू की मौत के बाद खूब नाचे थे. दिल्ली पुलिस कोर्ट में आरोपियों को पेश कर इनकी फिर रिमांड लेगी. अधिकारियों का कहना है कि मामले की तफ्तीश जारी है. खुद स्पेशल सेल के स्पेशल सीपी तिहाड़ जाकर घटना स्थल का मुआयना कर चुके हैं.
आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की कल सगाई, दिल्ली में बॉलीवुड थीम पर होगी सेरेमनी, चेक करें गेस्ट लिस्ट

CBSE Result 2023 : 10वीं, 12वीं में हो गए हैं फेल तो घबराएं नहीं, जुलाई में होगी सप्लीमेंट्री परीक्षा, कर सकते हैं पास

अरविंद केजरीवाल इन योजनाओं के जरिए फिर से शुरू करेंगे दिल्ली में मुफ्त सेवाओं का दौर!, जानें DTC, मेट्रो और बिजली सब्सिडी के अलावा और क्या हैं

गाजियाबाद के मेयर और पार्षद के चुनाव परिणाम आएंगे जल्दी, यह है वजह

ऑन ड्यूटी डॉक्टर की मौत से उबाल, कैंडल मार्च निकालकर एम्स के डॉक्टरों ने की ये मांग

Delhi Weather: दिल्ली-NCR में बढ़ा गर्मी का प्रकोप, हवा की गुणवत्ता हुई खराब, जानें अगले 6 दिन कैसा रहेगा मौसम

नींद की कुर्बानी आपको बना सकती है हाई बीपी का मरीज, फोन-शराब सहित आज ही अवॉइड कर दें ये आदतें

सुप्रीम कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को मिले अधिकार पर अब भी लग सकता है ‘ग्रहण’, केंद्र के पास अभी भी हैं ये विकल्प

दिल्ली-NCR में बनेंगे तीन और नए एक्सप्रेसवे, UP, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब के इन शहरों की घट जाएगी दूरी

DDA Flats: डीडीए लॉन्च करेगा 14000 फ्लैट, जानें इनकी कीमत, लोकेशन, खासियत, आवेदन और ड्रॉ डेट
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Delhi Crime News, Delhi news, Tihar jail
FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 19:09 IST








