MI vs GT Live Score: इन 11 धुरंधरों के साथ मैदान में उतर रही है मुंबई इंडियंस की टीम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (Indian Premier League 2023) के 57वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत गुजरात टाइटंस के साथ है. दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक मुकाबला आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित वानखेड़े स्टेडियम में खेल जाएगा. इस मुकाबले में टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान मैदान में शाम सात बजे आएंगे. वहीं मैच का असल रोमांच आधे घंटे बाद 07.30 बजे से शुरू होगा.

मुंबई इंडियंस vs गुजरात टाइटंस हेड टू हेड रिकॉर्ड:

आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस की टीम अबतक दो बार आमने-सामने हुई है. इस दौरान दोनों टीमों का पलड़ा बराबर रहा है. मुंबई को गुजरात के खिलाफ जहां एक मैच में जीत मिली है. वहीं गुजरात को भी मुंबई के खिलाफ एक मैच में जीत नसीब हुई है. जारी सीजन में अब तक इन दोनों के बीच एक मैच खेला गया है, जिसमें गुजरात टाइटंस की टीम को जीत नसीब हुई है.

आईपीएल 2023 में दोनों टीमों की स्थिति:

आईपीएल 2023 के 56 मुकाबले बीत जाने के बाद गुजरात टाइटंस की टीम 16 अंक (+0.951) लेकर अंकतालिका में पहले स्थान पर स्थित है. वहीं मुंबई की टीम 12 अंकों (-0.255) के साथ चौथे स्थान पर काबिज है. जारी सीजन में गुजरात को अबतक जहां आठ मुकाबलों में सफलता हाथ लगी है. वहीं मुंबई को छह मैचों में कामयाबी मिली है.

दोनों टीमों की संभावित प्‍लेइंग इलेवन:

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नेहल वाधेरा, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय और जेसन बेहरेनडॉर्फ.

गुजरात टाइटंस: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विजय शंकर, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, मोहित शर्मा, नूर अहमद और मोहम्मद शमी.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें