सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या. भगवान राम की नगरी सज रही है. अयोध्या की भव्यता लौट रही है .धार्मिकता के साथ-साथ अयोध्या पर्यटन के क्षेत्र में भी अब विकसित हो रही है. शायद यही वजह है कि दूरदराज से आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक के लिए अयोध्या एक आकर्षण का केंद्र बनने जा रही हैं. दरअसल, आस्था के साथ साथ भगवान राम की नगरी अयोध्या पर्यटन की दृष्टि से भी जानी और पहचानी जाएगी.
काशी जिस तरह तीर्थ यात्रियों के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी पसंदीदा स्थल है. ठीक उसी तरह योगी सरकार अब भगवान राम की नगरी अयोध्या को आस्था के साथ साथ पर्यटन नगरी भी बना रही है. अयोध्या में कुछ सालों के अंदर है वाटर क्रूज, वाटर टैक्सी, हॉट एयर बैलून, वाटर स्पोर्ट्स जैसे आयोजन शुरू होने वाले इतना ही नहीं अब राम की नगरी अयोध्या में तीर्थ के साथ-साथ पर्यटन स्थल बनकर विश्व के मानचित्र पर स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है.
देसी-विदेशी पर्यटकों को लुभाने की तैयारी
जल्द ही अयोध्या आने वाले पर्यटक विश्वस्तरीय एडवेंचर स्पोर्ट्स तथा वाटर स्पोर्ट्स का लुप्त उठा सकेंगे. कितना ही नहीं पर्यटन की दृष्टि से अयोध्या में ऐसे कई पर्यटक स्थल बनाए जा रहे हैं जिनकी अपनी पौराणिकता खुद बयां करेगी. भगवान राम की नगरी में प्रवेश करते ही आपको चारों तरफ से भव्य द्वार नजर आएंगे तो सरयू मां की अविरल धारा में बसी राम की पैड़ी धर्म नगरी होने का एहसास कराएगी.
आपके शहर से (अयोध्या)

AKTU Lucknow: एकेटीयू के 15 छात्र-छात्राओं को मिली नौकरी, सालाना कमाएंगे इतने लाख

UP Nikay Chunav 2023: मतदान समाप्त, 13 मई को आएंगे नतीजे, ऐसा रहा वोटिंग परसेंटेज

Sitapur News : खैराबाद की दरी प्रदेश में है फेमस, 30 फैक्ट्रियों में होता है एक साथ काम

UP Nikay Chunav 2023 : बचपन से दिव्यांग शबाना ने दिखाया जज्बा, कहा- मतदान करना मेरा अधिकार

UP Nagar Nigam Chunav Exit Poll: एग्जिट पोल में 10 सीटों पर बीजेपी की जीत, 5 पर कांटे की टक्कर, जानें SP-BSP का हाल

Jhansi News : बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति की अनोखी पहल, छात्रों से करेंगे चाय पर चर्चा

सिर पर सवार हुआ ऐसा खून कि पत्नी की नाक काटी, बेटी का गला घोंटा, फिर खुद भी दे दी जान

UP Nikay Chunav: प्रदेश में फिसड्डी रहा कानपुर नगर निगम, सिर्फ इतने प्रतिशत मतदान

गाजियाबाद में कुल 45 फीसदी से अधिक हुआ मतदान, अब नतीजों का इंतजार

ये है भारत का मिलिट्री गांव, स्कूल से ही मिलती है सेना में जाने की ट्रेनिंग, हर परिवार में है एक सैनिक

Meerut News : आर्टिफिशियल डिजाइनिंग कोर्स में महिलाएं कर सकती हैं स्वरोजगार, मुफ्त में मिलेगा प्रशिक्षण
आस्था के साथ पर्यटन का विकास
इन दिनों जिस तरह अयोध्या में पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है अयोध्या के पौराणिक कुडों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है. गुप्तार घाट, दशरथ समाधि स्थल समेत सूर्य कुंड का अलौकिक दृश्य श्रद्धालुओं को इन दिनों खूब पसंद आ रहा है. इतना ही नहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि अयोध्या आस्था के साथ-साथ पर्यटन की दृष्टि से भी जानी और पहचानी जाए. शायद यही वजह है कि अयोध्या में मठ-मंदिरों के साथ पर्यटन स्थलों को भी बढ़ावा मिल रहा है.
पर्यटन की दृष्टि से किया जा रहा विकसित
पर्यटन अधिकारी आरपी यादव के मुताबिक अयोध्या में एक तरफ भव्य मंदिर बन रहा है तो दूसरी तरफ मंदिर निर्माण के साथ-साथ पर्यटकों की संख्या भी बढ़ रही है. ऐसी स्थिति में पर्यटन की दृष्टि से भी अयोध्या को विकसित किया जा रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ayodhya News, Uttar Pradesh News Hindi
FIRST PUBLISHED : May 11, 2023, 22:22 IST








