East champaran : गोपालगंज को 55 रन से हराकर पूर्वी चम्पारण ने अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में किया जीत से आगाज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नकुल कुमार/पूर्वी चंपारण. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में सोनपुर रेलवे स्टेडियम ग्राउंड पर आयोजित रणधीर वर्मा अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में पूर्वी चम्पारण ने गोपालगंज को 55 रन से पराजित कर जीत से आगाज किया है. इससे पूर्व टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी पूर्वी चंपारण की टीम ने बल्लेबाज आशुतोष पांडे एवं वसीम अकरम के धुआंधार बल्लेबाजी की बदौलत निर्धारित 45 ओवर में 243/8 रन का स्कोर खड़ा किया.

आशुतोष पांडे ने खेली धमाकेदार पारी
पूर्वी चंपारण टीम की ओर से बल्लेबाजी में मैन ऑफ द मैच रहे आशुतोष पांडेय ने 75 गेंदों में 10 चौके एवं दो छक्के की बदौलत 84 रन की धमाकेदार पारी खेली. वहीं, वसीम अकरम ने 32 गेंदों में 2 चौके एवं 2 छक्के की बदौलत नाबाद 37 रन बनाया. जबकि शिवम कुमार सिंह ने 36, वरुण ने 30 और समीर अख्तर ने 22 रन की पारी खेली.

188 पर ढेर हुई गोपालगंज की टीम
दूसरी ओर, लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोपालगंज की टीम 41 ओवर में 188/10 रन के स्कोर पर सिमट गई. गोपालगंज के बल्लेबाज आर्यन ने 63 गेंदों में 12 चौके की मदद से 71 रन बनाया. अनीस ने 67 गेंदों में 34 रन, तो वहीं प्रवीण ने 32 गेंदों में 21 रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके.

आपके शहर से (गोपालगंज)

गेंदबाजी में भी आगे रही पूर्वी चम्पारण की टीम
बल्लेबाजी के साथ-साथ पूर्वी चम्पारण टीम के गेंदबाजों ने भी गोपालगंज की रीढ़ की हड्डी तोड़ने का काम किया. जहां उत्तम कुमार सन्नी ने 6 ओवर में 36 रन देकर 5 विकेट चटकाए, वहीं आशुतोष व अमन को 2-2 विकेट तो वरुण को एक सफलता मिली.

वहीं दूसरी ओर गोपालगंज के गेंदबाज प्रिंस ने 9 ओवर में 51 रन देकर 4 विकेट लिए. जबकि बिपुल ने तीन विकेट लिए. प्रशांत खासे महंगे साबित हुए. उन्होंने 8 ओवर में 54 रन देकर मात्र एक विकेट हासिल किया. शुक्रवार को पूर्वी चम्पारण का मुकाबला पश्चिम चम्पारण से होगा.मैच जीतने पर टीम के कोच अभिषेक कुमार उर्फ छोटू को ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव ने बधाई दी है.

Tags: Bihar News, Champaran news, Cricket news, Sports news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें