Yashasvi Jaiswal Fastest Fifty: यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, आईपीएल इतिहास की सबसे तेज हाफ सेंचुरी ठोकी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

यशस्वी जायसवाल ने छक्के से की शुरुआत
जायसवाल ने पहले ओवर में बटोरे 26 रन
नीतीश राणा ने पहले ओवर में जमकर लुटाए रन

नई दिल्ली. ओपनर यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने आईपीएल 2023 में इतिहास रच दिया है. जायसवाल ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ महज 13 गेंदों पर अपने 50 रन पूरे किए. यह आईपीएल इतिहास में किसी बैटर का सबसे तेज अर्धशतक है.  यशस्वी ने अपने अर्धशतकीय पारी में 5 चौके और 3 छक्के लगाए.

इससे पहले आईपीएल में सबसे तेज हाफ सेंचुरी जड़ने का रिकॉर्ड केएल राहुल (KL Rahul) के नाम था. राहुल ने साल 2018 में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 14 गेंदों पर अर्धशतकीय पारी खेली थी जबकि पैट कमिंस (Pat Cummins) ने साल 2022 में कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 14 गेंदों पर ही अपना पचासा पूरा किया था.

यह भी पढ़ें: ‘उन्होंने मेरे सपने को अपने कंधों पर…’ कोहली के शानदार करियर के पीछे किसका हाथ? इंस्टा पोस्ट में जानिए

ICC ODI Rankings: पाकिस्तान से पिछड़ गई टीम इंडिया, अफगानिस्तान की बड़ी छलांग

Tags: IPL 2023, Kolkata Knight Riders, Rajasthan Royals, Yashasvi Jaiswal

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें