कभी ट्रक के पीछे कपड़े बदलते थे मनोज बाजपेयी, अब 5 स्टार होटल में मिलता है स्टे, एक्टर ने खुद बताए किस्से

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुंबई. मनोज बाजपेयी ने अपने 30 साल के करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है. सिनेमा में मनोज बाजपेयी के योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया है. मनोज बाजपेयी एक्टिंग की दुनिया के ऐसे चमकते सितारे हैं जिसकी दीवानगी हर छोटी-बड़ी फिल्मों में साफ देखी जा सकती है. आज मनोज बाजपेयी किसी सुपरस्टार से कम नहीं हैं.

हालांकि शोहरत के इस मुकाम पर पहुंचना मनोज बाजपेयी के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं रहा. मनोज बाजपेयी ने कई साल के कड़े संघर्ष के बाद ये मुकाम हासिल किया है. मनोज बाजपेयी ने हाल ही में अपने पुराने दिनों को याद किया है. जिसमें उन्होंने बताया कि कभी ऐसा भी समय था जब उन्हें शूट से पहले ट्रक के पीछे खड़े होकर कपड़े बदलने पड़ते थे. आज मनोज बाजपेयी किसी भी फिल्म की शूटिंग के लिए जाते हैं तो 5 सितारा होटल में उन्हें ठहराया जाता है. साथ ही मनोज को शूटिंग पर जाने के लिए 2 बड़ी कारें भी मिलती हैं. जिसमें एक कार में अकेले मनोज और दूसरे में उनका स्टाफ शूटिंग लोकेशन पर पहुंचता है.

इंटरव्यू में किए  कई खुलासे

मनोज बाजपेयी ने मेनस्ट्रीम और इंडिपेंडेंट दोनों तरह की फिल्मों में काम किया है. हाल ही में मिर्ची प्लस को दिए इंटरव्यू नें मनोज बाजपेयी बताते हैं, ‘मैंने कई ऐसी फिल्मों में काम किया जिनका बजट बहुत कम था. मैंने कई बार ट्रक के पीछे खड़े होकर कपड़े बदले और फिर शॉट दिया. मैंने अपने करियर में हर तरह की फिल्मों में काम किया है. मुझे कई फिल्मों में वैन नहीं मिली थी क्योंकि उतना बजट ही नहीं था. इंडिपेंडेंट फिल्मों में इस तरह की चीजें हमें फेस करनी पड़ती हैं.’

5 सितारा होटल्स में गुजारे दिन

मनोज बाजपेयी ने कर्मशियल फिल्मों में काम करने को लेकर कहा, ‘बड़े बजट की फिल्मों में मुझे 5 स्टार होटल्स में रहने का मौका मिला है. होटल से शूटिंग के लिए 2 कारें मिलती थीं. 1 कार में मैं अकेला राजा की तरह शूटिंग पर जाया करता था तो दूसरी कार में मेरा स्टाफ पहुंचता था.’ मनोज बाजपेयी ने अपने करियर में 50 से भी ज्यादा बेहतरीन फिल्मों में काम किया है. सत्या, गैंग्स ऑफ वासेपुर और अलीगढ़ जैसी कई फिल्मों में मनोज ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है. मनोज बाजपेयी के एक्टिंग का आज भी लाखों लोग दीवाने हैं.

Tags: Manoj Bajpayee

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें