Wrestlers Protest: पहलवानों के प्रदर्शन के बीच BCCI भी लपेटे में आया, मिला NHRC का नोटिस, पूछे गए गंभीर सवाल!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली. भारतीय कुश्‍ती संघ के अध्‍यक्ष के खिलाफ पहलवान दिल्‍ली के जंतर-मंतर पर मोर्चा खोले बैठै हैं. मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है. इसी बीच इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन कर दनादन पैसे कमाने में लगी बीसीसीआई भी इस प्रदर्शन के लपेटे में आ गई है. बीसीसीआई को राष्‍ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) की तरफ से नोटिस मिला है. यह नोटिस क्रिकेट बोर्ड में आंतरिक शिकायत समिति (ICC) की गैरमौजूदगी के संबंध में है. केवल बीसीसीआई ही नहीं बल्कि कुल 16 खेल संघों से जवाब मांगा गया है.

एनएचआरसी ने भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI), बीसीसीआई, भारतीय कुश्ती महासंघ और कई अन्य राष्ट्रीय खेल संघों को उन रिपोर्टों पर नोटिस भेजा है जिनमें कहा गया है कि उनके पास कानून के मुताबिक शिकायत की कोई आंतरिक समिति नहीं है और कुछ के पास समिति हैं तो वह उचित तरीके से काम नहीं कर रही है.

ये नोटिस ऐसे समय में आया हैं जब कई पहलवान महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे है. पहलवान उन्हें बर्खास्त और गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं.

एनएचआरसी ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वत: संज्ञान लिया है कि भारतीय कुश्ती महासंघ में कोई आंतरिक शिकायत समिति नहीं है, जैसा कि यौन उत्पीड़न रोकथाम (पीओएसएच) अधिनियम, 2013 के तहत अनिवार्य है.

एनएचआरसी के बयान के मुताबिक, ‘‘ डब्ल्यूएफआई कथित तौर पर इकलौता खेल निकाय नहीं है जिसके पास विधिवत गठित आईसीसी नहीं है. देश के 30 राष्ट्रीय खेल संघों में से 15 ऐसे हैं जो इस अनिवार्य आवश्यकता को पूरा नहीं करते हैं.’’

(भाषा के इनपुट के साथ)

Tags: BCCI, Brij Bhushan Sharan Singh, Indian Wrestler, Wfi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें