घर बैठे ही बन जाएगा लर्नर लाइसेंस, नहीं काटने होंगे आरटीओ के चक्कर, 7 स्टेप्स में जानें पूरी प्रक्रिया

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

लर्नर लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है.
आप घर बैठे लर्नर लाइसेंस बनवा सकते हैं.
लर्नर लाइसेंस को कहीं से भी ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है.

How To Make Online Learner License: आप सड़क पर कानून का पालन करते हुए गाड़ी चलाएं इसके लिए आपको ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत पड़ती है. लेकिन ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने से पहले आपको ड्राइविंग सीखनी पड़ती है और इसलिए आपको लर्नर लाइसेंस बनवाने की जरूरत पड़ती है. भारत में लर्नर लाइसेंस बनवाने की न्यूनतम उम्र सीमा 16 साल साल है.

मोटर वाहन अधिनियम 1988 के अनुसार, 16 साल की उम्र का कोई भी भारतीय नागरिक 50 सीसी या उससे कम इंजन क्षमता के बिना गियर वाले दोपहिया वाहन के लिए लर्नर लाइसेंस का आवेदन दे सकता है. आप अपना लर्नर लाइसेंस अपने शहर के आरटीओ (RTO) से बनवा सकते हैं. हालांकि, भारत सरकार ने इसे बनवाने की पूरी प्रक्रिया अब ऑनलाइन कर दी है. इस वजह से अब आप घर बैठे भी इसे बनवा सकते हैं और इसके लिए आपको आरटीओ जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यहां हम आपको ऑनलाइन लर्नर लाइसेंस बनवाने की पूरी प्रक्रिया बताने जा रहे हैं. तो चलिए जानते हैं…

यह भी पढ़ें: हर किसी की चाहत थी ये कार, अब कबाड़ में भी नहीं बिक रही, 60 साल में अर्श से फर्श पर पहुंची कंपनी

7 चरणों में बनेगा लर्नर लाइसेंस
ऑनलाइन लर्नर लाइसेंस बनवाने की पूरी प्रक्रिया बेहद आसान है. इसके लिए आपको 7 चरणों में आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. इसके लिए आवेदक को सबसे पहले सारथी पोर्टल पर अपने राज्य का चुनाव करते हुए आवेदन करना होगा. दूसरे चरण में फोटो, सिग्नेचर, पता आदि जैसी अनिवार्य जानकारियां आधार पोर्टल से प्राप्त की जाएंगी. तीसरे चरण में आपको ऑनलाइन मोड के जरिये शुल्क का भुगतान करना होगा. पांचवें चरण में आपको सड़क सुरक्षा पर आधारित एक अनिवार्य वीडियो ट्यूटोरियल देखना होगा. इसके बाद आपको किसी भी जगह से ऑनलाइन लर्नर लाइसेंस की परीक्षा देनी होगी. आवेदन के अंतिम चरण में आप पोर्टल द्वारा भेजे गए मोबाइल एसएमएस या रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से लर्नर लाइसेंस डाउनलोड कर सकते हैं.

देखना होगा वीडियो ट्यूटोरियल
पोर्टल पर आवेदन जमा करने के 7 दिनों के भीतर आवेदक को सड़क सुरक्षा, नियम व कानून से संबंधित एक अनिवार्य वीडियो ट्यूटोरियल को देखना होगा. आवेदक इस ट्यूटोरियल को पोर्टल पर या स्वयं सुविधा केंद्र जाकर देख सकता है. ट्यूटोरियल में यातायात और सड़क पर वाहन चलाने के नियम, चालक के कर्तव्य, मानवरहित रेलवे क्रासिंग से गुजरते समय बरती जाने वाली सावधानियां और मोटर वाहन चलाते समय आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित मामलों पर जानकारी शामिल होगी.

यह भी पढ़ें: तहलका मचाने आया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, Ola S1 Pro से 30 हजार रुपये सस्ता, 300Km की धांसू रेंज!

देना होगा ऑनलाइन टेस्ट
ट्यूटोरियल देखने के बाद आवेदक को 7 दिनों के भीतर अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी जगह से टेस्ट पोर्टल पर ऑनलाइन टेस्ट देना होगा. ऑनलाइन टेस्ट शुरू होने से पहले आवेदक का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित फेस ऑथेंटिकेशन किया जाएगा. इस दौरान आवेदन करते समय दी गई चेहरे की छवि (आधार रिकॉर्ड के अनुसार) परीक्षण के लिए उपस्थित होने वाले आवेदक के चेहरे से मेल खानी चाहिए, तभी परीक्षण प्रक्रिया शुरू होगी. इसमें गड़बड़ी पाए जाने पर टेस्ट शुरू नहीं होगा.

टेस्ट में ड्राइविंग और यातायात से संबंधित ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें से कम से कम 60 प्रतिशत का सही उत्तर देने से आवेदक टेस्ट में पास माने जाएंगे. लर्नर लाइसेंस परीक्षा पूरी होने के तुरंत बाद आवेदक सारथी पोर्टल के माध्यम से फॉर्म-3 पर लर्नर लाइसेंस की डिजिटल कॉपी डाउनलोड/प्रिंट कर सकता है.

Tags: Auto News, Car Bike News, Driving Licence, RTO

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें