सेट पर मुलाकात फिर असल जिंदगी में पार्टनर, निक जोनस से पहले ऐसे रहे प्रियंका चोपड़ा के रिलेशनशिप, खुद बताई आपबीती

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मेहनत के दम पर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक नाम कमाया है. करीब 2 दशकों तक बॉलीवुड में राज करने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में अपनी जमीन तलाशने के लिए खूब ऐड़ियां घिसीं. हॉलीवुड में काम के दौरान प्रियंका चोपड़ा की मुलाकात उनके लविंग हसबैंड निक जोनस से हुई. दोनों ने कुछ साल रिलेशनशिप के बाद शादी कर ली. शादी से पहले प्रियंका चोपड़ा के कई रिलेशनशिप रहे. प्रियंका ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में इसका खुलासा किया है.

‘कॉल हर डैडी’ पॉडकास्ट में प्रियंका चोपड़ा ने बताया, ‘मैं एक बाद एक रिलेशनशिप में जाती रही. मैंने कभी भी रिलेशनशिप्स में गैप नहीं दिया. साथ ही खुद के लिए भी बिल्कुल समय नहीं निकाला. मैंने सेट पर मुलाकात के बाद डेट किया है. इतना ही नहीं साथ में काम करने वाले एक्टर्स के साथ भी मेरे रिलेशनशिप रहे हैं. लेकिन मेरे आखिरी रिलेशनशिप के बाद से मैंने इस पैटर्न को बदल दिया. मैंने आखिरी रिलेशनशिप के बाद खुद को समय दिया और चीजें अपने आप ही ठीक होने लगीं.’ प्रियंका चोपड़ा ने अपने डेटिंग के अनुभव पर खुलकर बात की.

हर रिलेशनशिप में दोहराती रहीं वही गलतियां

प्रियंका चोपड़ा ने बताया, ‘मैंने बार बार हर रिलेशनशिप में वही गलतियां दोहराईं. मैंने सबसे बड़ी गलती केयरटेकर बनने की की है. मैंने हर रिलेशनशिप में लोगों का ख्याल रखा और यही बाद में गलती साबित हुई. मैंने हमेशा ही रिलेशनशिप को प्राथमिकता दी. मैंने इसके लिए अपने काम और दूसरी चीजों को नजरअंदाज किया.’ प्रियंका चोपड़ा ने आखिरी रिलेशनशिप के बाद से अपने डेटिंग का पैटर्न बदल दिया. अपने रिश्तों से परेशान होकर प्रियंका ने अपने काम पर ध्यान देना शुरू किया.

2018 में की थी शादी

साल 2018 में प्रियंका की मुलाकात निक जोनस से हुई. दोनों के बीच दोस्ती हो गई. दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. कुछ ही महीने के रिलेशनशिप के बाद प्रियंका ने शादी करने का फैसला लिया. 2018 में ही प्रियंका ने निक से शादी कर ली. अब प्रियंका चोपड़ा मां भी बन गईं हैं. प्रियंका चोपड़ा ने सैरोगेसी से बेटी को जन्म दिया है. प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी का नाम मालती मरी रखा है. प्रियंका अक्सर अपने पति के साथ नजर आती रहती हैं.

Tags: Priyanka Chopra

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें