Pride: दो आतंकियों को ढेर करने वाले शहीद कर्णवीर सिंहको शौर्य चक्र, माता-पिता का यूं हुआ स्वागतेा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सतना. सतना के वीर सपूत शहीद कर्णवीर सिंह को मरणोपरांत शौर्य चक्र से नवाजा गया है. महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में हुए कार्यक्रम में शहीद कर्णवीर सिंह के पिता रिटायर्ड मेजर रवि कुमार सिंह और मां मिथिलेश कुमारी सिंह को शौर्य चक्र प्रदान किया. दिल्ली से सतना आने यहां लोग उनके सम्मान में सड़क पर निकल आए और एतिहासिक स्वागत किया.

सतना के रहने वाले शहीद कर्णवीर सिंह को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है. दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जिले के बलिदानी कर्णवीर सिंह के माता-पिता को शौर्य चक्र देकर प्रदान किया. कर्णवीर सिंह ने देश की रक्षा में जान गंवा दी थी. जब शहीद के माता-पिता वीरता पदक शौर्य चक्र लेकर वापस लौटे तो शहरवासियों ने उनका जमकर स्वागत किया और सम्मानित किया.

आतंकियों से मुठभेड़ में हुए थे शहीद
कर्णवीर सिंह साल 2017 में भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर भर्ती हुए थे. भारतीय सेना की राजपूत रेजिमेंट की 44वीं बटालियन राष्ट्रीय राइफल्स के जांबाज सदस्य थे. जम्मू-कश्मीर के शोपियां में 20 अक्टूबर 2021 को आतंकियों के साथ मुठभेड़ हो गई थी. इसमें अपनी जान की परवाह किए बिना वे आतंकियों से लड़ते रहे और शहीद हो गए. लेकिन शहादत से पहले उन्होंने दो आतंकियों को मार गिराया था. इसी वीरता के लिए मरणोपरांत शहीद को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है.

शहीद के फौजी पिता बोले-बेटे को खोने का मलाल नहीं
सतना की माटी के लाल अमर शहीद कर्णवीर सिंह ने शांति काल में असाधारण शौर्य का परिचय दिया था. उन्होंने देश की रक्षा में अपने प्राण का न्यौछावर कर दिये. उन्हें शौर्य चक्र से सम्मानित किए जाने के बाद जब शहीद के माता पिता सतना लौटे तो शहर वासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया. कर्णवीर के पिता रवि कुमार का कहना है देशभक्ति सबसे ऊपर है. देशभक्ति हमारा जज्बा है और जुनून. बेटे को खोने का कोई मलाल नहीं है बल्कि खुशी है कि देश के काम आया.

Tags: Jawan martyr, Madhya pradesh news, MP News Today, Satna news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें