FAME-2 Subsidy: सरकार 4 ई-स्कूटर कंपनियों को देगी 500 करोड़ रुपये, जानिए क्या होती है फेम सब्सिडी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. सरकार ने फेम 2 योजना (FAME II) के तहत 4 कंपनियों – ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric), एथर (Ather Energy), टीवीएस (TVS Motor Company) और हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) को 500 करोड़ रुपये से अधिक की सब्सिडी जारी करने का फैसला किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उपभोक्ताओं को चार्जर के लिए ली गई राशि को वापिस करने के फैसले के बाद सरकार की ओर से यह फैसला लिया गया है.

सरकारी सूत्रों ने टीओआई को बताया कि ओला को सबसे ज्यादा करीब 370 करोड़ रुपये की राशि मिल सकती है. एथर को करीब 275 करोड़ रुपये, टीवीएस को करीब 150 करोड़ रुपये हीरो मोटोकॉर्प को करीब 28-30 करोड़ रुपये की राशि मिल सकती है.

ये भी पढ़ें- 24 घंटे में 1780 KM चला Electric Scooter, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानें कैसे किया ये कारनामा

क्या है FAME
सरकार ने कुछ साल पहले इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए फास्टर अडॉप्शन ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स इन इंडिया (FAME) सब्सिडी शुरू की. 2019 में सरकार ने इसे पहली बार इंट्रोडयूस किया और इलेक्ट्रिक व्हीकल की खरीद पर लोगों को सब्सिडी का लाभ दिया जाने लगा. सरकार ने इसे प्रति किलोवॉट 10 हजार रुपये तय किया. सरकार ने इसे और बढ़ावा देने के लिए फेम सब्सिडी का दूसरा फेज यानि FAME 2 को 2021 में पेश किया. फेम 2 के तहत सब्सिडी की रकम को बढ़ा दिया गया और इसे दस हजार से 15 हजार रुपये प्रति किलोवॉट कर दिया गया.

कस्टमर्स को मिलता है फायदा
फेम सब्सिडी का फायदा ईवी खरीदने वाले कस्टमर्स को मिलता है. उदाहरण के लिए आप 1 लाख रुपये की गाड़ी खरीदते हैं और उसमें 2 किलोवॉट की इलेक्ट्रिक मोटर लगी है तो आपको इस पर 15 हजार रुपये प्रति किलोवॉट के हिसाब से 30 हजार रुपये की बचत होगी.

Tags: Auto News, Car Bike News, E-Vehicle, Electric vehicle, Electric Vehicles, Hero motocorp, Ola Cab, TVS

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें