
आजकल जिस हिसाब से बेरोजगारी बढ़ती जा रही है, लोग जल्दी पैसे कमाने के चक्कर में कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं. यही कारण है कि सोशल मीडिया पर भी आपको होनहार लोगों से ज्यादा ऐसे लोग दिख जाएंगे, जिन्हें नाचना-गाना या एक्टिंग करना नहीं आता, वो सिर्फ दूसरों के मनोरंजन के लिए ये सब काम करते हैं और रुपये कमाते हैं. पैसों के ही चक्कर में कई तरह की अजीबोगरीब प्रतियोगिताएं भी आजकल करवाई जाती हैं जिसमें लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं. इन दिनों ऐसी ही एक प्रतियोगिता का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें 3 लड़के ढेर सारा चावल और चिकेन (6 kg chicken leg peice challenge), जानवरों की तरह खा रहे हैं.
फेसबुक पेज Wake’N’Bite पर पिछले महीने एक वीडियो (chicken rice eating challenge) पोस्ट किया गया था जो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में तीन लड़के 6 किलो चिकेन लेग पीस और चावल जल्दी खाने का कंप्टीशन करते हुए दिख रहे हैं. अब जब जल्दी खाने की बात हो तो बेशक इंसान को भी जानवरों की तरह खाना पड़ेगा. तीनों लड़कों ने ऐसा ही किया और दोनों हाथों से मुंह में खाना ऐसे भरते गए, जैसे जानवर एक बार में अपना भोजन निगल जाते हैं.
चिकेन खाने का चैलेंज
वीडियो में तीनों लड़कों के सामने बड़ी थालियां रखी हैं जिसमें ढेर सारा चावल और ढेर सारा चिकेन रखा हुआ है. प्रत्येक थाली में 6 किलो चिकेन-चावल है और कम से कम वक्त में उसे खाकर खत्म करना है. जैसे ही टाइमर चालू होता है, तीनों हड़बड़ी में खाना शुरू कर देते हैं. काली टीशर्ट वाला लड़का सबसे ज्यादा स्पीड में खाते हुए दिख रहा है. वो दोनों हाथों से अपने मुंह के अंदर खाना ठूंसता जाता है और फिर लेग पीस को भी जल्दी-जल्दी नोचकर खत्म कर देता है. वो 1 मिनट 45 सेकेंड में खाना खाकर खत्म कर देता है. उसके बाद बाकी दोनों लड़के खत्म कर पाते हैं.
वीडियो हो रहा है वायरल
इस वीडियो को 60 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक ने कहा कि खाने का इस तरह से अपमान नहीं करना चाहिए. एक ने कहा कि कभी किसी गरीब को भी खिला दो. कई लोगों ने इस बात पर भी सवाल उठाया कि उनकी प्लेट में 6 किलो से कम खाना है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news
FIRST PUBLISHED : May 11, 2023, 16:24 IST









