OMG: बिहार में पुलिसवाले करवाते हैं शराब तस्करी! मुजफ्फरपुर में एक कांस्टेबल समेत 5 गिरफ्तार, 2 दारोगा फरार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

मुजफ्फरपुर में शराब तस्करी के मामले में कांस्टेबल समेत 5 गिरफ्तार.
बस में कई तहखाना बनाकर लाई जा रही थी शराब, दो दारोगा फरार.
मामला मुजफ्फरपुर कांटी थाना क्षेत्र के सदातपुर स्थित दरभंगा मोड़ का.

रिपोर्ट- प्रियांक सौरभ
मुजफ्फरपुर. मुजफ्फरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने कांटी थाना क्षेत्र में सीतामढ़ी के 5 लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक कांस्टेबल भी सामिल है. यात्री बस के अंदर से खाना बनाकर शराबी लाई जा रही थी. मामले में गिरफ्तार सीतामढ़ी पुलिस जवान के साथ सभी को जेल भेज दिया गया है. बताया जा रहा है कि शराब खरीद बिक्री के इस खेल में दो दारोगा भी शामिल है जो मौके से फरार हो गए. मामला कांटी थाना क्षेत्र के सदातपुर स्थित दरभंगा मोड़ की है.

पूरे मामले की थानेदार ने पुष्टि करते हुए बताया कि 2 दरोगा पर भी प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. घटना सोमवार रात की है, मामले में पुलिस गोपनीयता बरत रही थी, सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है. पुलिस के अनुसार, कांटी थाना क्षेत्र के सदातपुर स्थित दरभंगा मोड़ के पास दो वाहनों से दस की संख्या में शराब माफिया पहुंचे थे. उस गाड़ी में सीतामढ़ी के दो एस.आई और एक कांस्टेबल भी था. वेलोग वहां से शराब से लदे बस को रिसीव कर सीतामढ़ी के नानपुर ले जाते, लेकिन इससे पहले ही वहां बैरिया बस स्टैंड के कुछ लोगों ने बस को घेर लिया जिस वजह से दोनों पक्षों के बीच बहसबाजी होने लगी.

बताया जा रहा है कि बस को घेरने वालों को भगाने के लिए गाड़ी में बैठे सीतामढ़ी के दोनों सब इंस्पेक्टर ने कांटी थानेदार को फोन कर बस छुड़ाने का आग्रह करने लगे. सूचना मिलते ही कांटी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और बस को चेक किया तो मुजफ्फरपुर पुलिस उस नज़ारे को देखकर दंग रह गई. बस के अलग-अलग हिस्सों में बनाए गए तहखानों से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई.

आपके शहर से (पटना)

कांटी थानाध्यक्ष संजय कुमार के अनुसार, सीतामढ़ी के सब इंस्पेक्टर जितेंद्र सुमन ने उन्हें फोन कर कहा कि सर एक बस दरभंगा मोड़ पर लगी हुई है, जिसको असामाजिक तत्व के कुछ लोगों ने रोक लिया है. सूचना मिलते ही उन्होंने सब इंस्पेक्टर उमाशंकर सिंह को गश्ती दल के साथ वहां भेज दिया. गश्ती दल ने बस की जांच पड़ताल की जिसके दौरान बस से 172 पेटी यानी 1590 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई. कांटी थाना की पुलिस ने घटनास्थल से पांच माफियाओं को गिरफ्तार कर लिया.

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार शराब माफियाओं के साथ डीआईयू का एक सिपाही भी है. इसके साथ साथ दो सब इंस्पेक्टर रामप्रवेश उरावं और जितेंद्र सुमन भी हैं, जो फरार हो गए. उन्होंने यह भी बताया कि जांच पड़ताल के दौरान यह पता चला है कि शराब की यह खेप सीतामढ़ी के नानपुर निवासी कुख्यात शराब माफिया अनिल महतो की है. वह शराब के कई मामलों में फरार चल रहा है.

Tags: Bihar Liquor Smuggling, Bihar News, Muzaffarpur news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें