
नई दिल्ली. बिग बॉस भारतीय टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो में से एक है. सलमान खान ने टीवी पर शो को होस्ट करते हुए लगातार एक से बढ़कर एक हिट सीजन दिए हैं. ये माना जाने लगा कि इस शो को अगर कोई होस्ट कर सकता है तो वो केवल सलमान खान ही हैं, लेकिन जैसे ही बिग बॉस ओटीटी पर आया इस को होस्ट करने का जिम्मा करण जौहर को सौंप दिया गया और करण जौहर ने इसे बेहतरीन तरीके से होस्ट भी किया, लेकिन अब नए सीजन के आने के साथ करण को जोर का झटका लग गया है.
एक बार फिर बिग बॉस ओटीटी के सीजन 2 की चर्चा शुरू हो गई है. पहले माना जा रहा था कि शो को करण जौहर ही होस्ट करेंगे, लेकिन आप ये जानकार हैरान होंगे कि बिग बॉस ओटीटी का सीजन 2 करण जौहर के हाथ से निकल गया है और इसे इस बार बॉलीवुड के ‘भाईजान’ होस्ट करेंगे.
सलमान खान करेंगे बिग बॉस ओटीटी होस्ट
इंडियन फॉर्म्स की रिपोर्ट की मानें तो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 को करण जौहर होस्ट नहीं करेंगे. सीजन 2 को लाखों फैंस के ऑल टाइम फेवरेट सलमान खान ही होस्ट करते नजर आएंगे. बिग बॉस टीवी के कई सीजन को बेहतरीन तरीके से होस्ट करने वाले सलमान खान को अब ओटीटी की भी जिम्मेदारी संभाल ली है और इसके लिए मेकर्स के साथ तगड़ी डील भी हो गई है.
जून के आखिरी हफ्ते में शुरू होगा बिग बॉस ओटीटी
टीवी पर आए बिग बॉस ‘वीकेंड का वा’र को जब सलमान खान होस्ट करते हैं तो फैंस उस एपिसोड को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं. ऐसे में ओटीटी के फैंस के लिए भी सलमान खान की वापसी किसी गुड न्यूज से कम नहीं है. रिपोर्ट की मानें तो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2, जून के लास्ट में शुरू हो सकता है. शो पहले की तरह 3 महीने का ही दिखाया जाएगा. इस शो को वूट एप पर देखा जा सकता है.
मुनव्वर फारुकी बनेंगे शो का हिस्सा?
शो की जानकारी के साथ ही अब इसके कंटेस्टेंट के भी नाम सामने आने लगे हैं. लॉकअप के विनर मुनव्वर फारुकी भी बिग बॉस ओटीटी में दिखाई दे सकते हैं. मुनव्वर के अलावा अर्चना गौतम के भाई गुलशन भी शो में नजर आ सकते हैं. हालांकि, अभी तक इन खबरों पर चैनल या मेकर्स की ओर से आधिकारिक मुहर नहीं लगाई गई है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bigg boss, Karan johar, Salman khan
FIRST PUBLISHED : May 11, 2023, 15:44 IST









