Sahinganj Crime News : मालोती सोरेन हत्याकांड का खुलासा, पति ने साथियों के साथ मिलकर पत्नी के किए थे कई टुकड़े

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पवन कुमार राय/साहिबगंज. जिले के बोरियो थाना क्षेत्र के चटकी गांव के जंगल से मिले मानव खोपड़ी और शरीर के टुकड़े मामले का खुलासा हो चुका है. वो टुकड़े आंगनबाड़ी सेविका मालोती सोरेन के शव के थे. मालोती के पति तल्लू किस्कू ने तीन सहयोगियों के साथ मिलकर उसकी हत्या पर शव के टुकड़े किए थे. तल्लू किस्कू ने दूसरी शादी कर रखी थी. जिससे मालोती विरोध कर रही थी. कई बार लड़ाई-झगड़े के बाद मालोती मायके चली गई थी.

दरअसल, मालोती सोरेन की आखिरी बार बीते 27 अप्रैल को अपनी मां से फोन पर बात हुई थी. इस दौरान उसने मां को बताया था कि उसका पति उससे मारपीट करता है और अपने साथ रखने को तैयार नहीं है. इसके कुछ ही दिनों बाद मालोती का कटा हुआ सिर जंगल से बरामद हुआ था. पुलिस ने तालू किस्कू को संदेह के आधार पर जेल भेजा था. वहीं पुलिस ने जब उसे रिमांड पर लेकर लंबी पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और वारदात की पूरी कहानी बताई.

पुलिस की पूछताछ में पति ने खोला राज
तल्लू किस्कू ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह मालोती को नहाने के बहाने अपने साथ झील ले गया. वहां पहले से ही उसके साथी मौजूद थे. तल्लू ने पहले पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट की. जहां पहले से तल्लू के तीन साथी दलदली निवासी होपना हांसदा, मंडवा का मंडल मुर्मू और चटकी का नारायण मुर्मू मौजूद था. झील के पास तल्लू ने मालोती की बुरी तरह पिटाई कर दी. जिससे वह बेहोश हो गई.

तीनों सहयोगियों को किया गया गिरफ्तार
इसके बाद होपना हांसदा ने ताड़ी निकालने वाले छिमनी से उसका गला काट दिया. फिर मंडल मुर्मू ने धर को दो भागों में काटा. इसमें नारायण मुर्मू ने सहयोग किया. इसके बाद शव को टुकड़े-टुकड़े कर फेंक दिया गया. आशंका है कि शव के शेष टुकड़ों को जानवर खा गए होंगे.थाना प्रभारी जगन्नाथ पान ने बताया कि शव को टुकड़े मिलने के अगले ही दिन तल्लू किस्कू को गिरफ्तार कर लिया गया था. फिर उसकी निशानदेही पर उसके तीनों सहयोगियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल होपना हांसदा, मंडल मुर्मू और नारायण मुर्मू से पूछताछ की जा रही है.

27 अप्रैल से गायब थी मालोती सोरेन
बता दें कि 3 मई को बोरियो थाना क्षेत्र के चटकी गांव के जंगल से मानव खोपड़ी सहित शरीर के 9 टुकड़े मिले थे. इसके तीन दिन पहले मालोती सोरेन की मां संजलि टुडू ने तीन दिन पहले थाने में बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है. वह 27 अप्रैल से घर से गायब थी. शव के टुकड़ों के पास से आंगनबाड़ी सेविका मालोती सोरेन की साड़ी बरामद हुई थी. जिसके बाद आशंका जाहिर की जा रही थी कि ये टुकड़े लापता मोलाती सोरेन के हो सकते हैं.

Tags: Crime News, Jharkhand news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें