‘तारक मेहता’ की ‘मिसेज सोढ़ी’ ने छोड़ा शो, असित मोदी पर लगाया गंभीर आरोप, जेनिफर मिस्त्री ने दर्ज कराई शिकायत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के निर्माता असित कुमार मोदी एक बार फिर मुश्किलों में फंसते दिखाई दे रहे हैं. शो में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा द्वारा बकाया भुगतान न करने का मामला अभी सुलझा भी नहीं था कि शो में ‘मिसेज सोढ़ी’ का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री ने उन पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए केस दर्ज करा दिया है. असित मोदी के साथ जेनिफर मिस्त्री ने प्रोजेक्ट हेड सोहेल रमानी और कार्यकारी निर्माता जतिन बजाज को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है.

जेनिफर मिस्त्री ने 15 साल बाद शो को छोड़ने का फैसला कर लिया है. बताया जा रहा है आखिरी बार ‘मिसेज सोढ़ी’ 7 मार्च को सेट पर पहुंची थीं, तभी प्रोजेक्ट हेड सोहेल रमानी और कार्यकारी निर्माता जतिन बजाज ने उन्हें किसी बात को लेकर किया था, जिसके बाद वह सेट से लौट आईं.

दो महीने पहले छोड़ा शो?
जेनिफर मिस्त्री का आखिरी एपिसोड 6 मार्च को आया था. ई-टाइम्स के मुताबिक, एक्ट्रेस ने बताया कि 7 मार्च होली पर उनकी एनिवर्सरी थी और काम से छुट्टी लेकर जाने के लिए चार बार पूछा. लेकिन वह जाने नहीं दे रहे थे.

मेकर्स ने दी धमकी
एक्ट्रेस ने आगे बताया कि सोहेल ने मेरी गाड़ी को जबरदस्ती रोका. इतना ही नहीं मैंने उनसे कहा भी कि मैंने 15 साल इस शो के साथ काम किया है और मेरे साथ ऐसे जबरदस्ती नहीं कर सकते हैं. इसके बाद सोहेल ने मुझे धमकी दी. मैंने असित कुमार मोदी, सोहेल रमानी और जतिन बजाज के खिलाफ यौन उत्‍पीड़न की शिकायत दर्ज करवाई है.

मेकर्स ने पैसे ऐंठने की कोशिश का लगाया आरोप
जेनिफर मिस्त्री ने कहा कि 4 अप्रैल को, मैंने उन्हें व्हाट्सएप पर जवाब दिया कि मेरा यौन उत्पीड़न हुआ है. मैंने एक ड्राफ्ट भेजा और उन्होंने मुझे यह कहते हुए लौटा दिया कि मैं उनसे पैसे ऐंठने की कोशिश कर रही हूं. मैंने उस दिन फैसला किया कि अब तो मुझे सार्वजनिक माफी चाहिए. मैंने एक वकील की मदद ली. 8 मार्च को मैंने असित मोदी, सोहेल रमानी और जतिन बजाज को नोटिस भेजा. मुझे इस पर कोई जवाब नहीं मिला है.

Tags: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें