CSK vs DC IPL 2023: चैंपियन धोनी की चमत्कारी बल्लेबाजी, दिल्ली का निकला दम, पहुंची टॉप पर चेन्नई

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के 55वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स के साथ हुआ. चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉप आर्डर के फ्लॉप होने के बाद तेज पारी खेल धोनी ने स्कोर 8 विकेट पर 167 रन तक पहुंचाया. दिल्ली कैपिटल्स की टीम हार के साथ ही टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो गई.

नहीं चला कोई बैटर, धोनी ने किया धमाका

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था लेकिन आधी टीम सस्ते में आउट होकर लौट गई. धमाकेदार फॉर्म में चल रहे डेवोन कॉनवे 10 रन तो ऋतुराज गायकवाड 24 रन की पारी खेलकर वापस लौटे. शिवम दुबे ने कुछ अच्छे हाथ दिखाए लेकिन 25 रन से आगे वो भी नहीं बढ़ पाए. एक एक करके टीम के टॉप 5 बल्लेबाज यूं ही स्पिनर की फिरकी में फंसते चले गए.

चेन्नई की टीम ने महज 126 रन के स्कोर पर अपने 6 विकेट गंवा दिए थे. यहां से मैच का रुख बदला जब मैदान पर महेंद्र सिंह धोनी ने कदम रखा. महज 9 गेंद पर 222 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने 20 रन बना डाले. खलील अहमद के ओवर में धोनी के बल्ले से दो छक्के और 1 चौका देखने मिला. कप्तानी पारी की बदौलत ही टीम 8 विकेट पर 167 रन तक पहुंच पाई.

दीपक ने दिल्ली का निकाला दम

168 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम को दीपक चाहर ने दो लगातार झटके दिए. पहले डेविड वार्नर को शून्य पर वापस भेजा और फिर खतरनाक हो रहे फिल साल्ट को 17 रन के स्कोर पर आउट किया. इम्पैक्ट प्लेयर मनीष पांडे 27 जो राइली रूस 35 रन की पारी खेलकर वापस लौटे. चेन्नई के खिलाफ टीम को अक्षर ने अच्छी पारी खेल वापसी कराई.

Tags: CSK vs DC, IPL 2023, Ms dhoni

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें