Haridwar News : तेज रफ्तार गाड़ी चलाने वालों पर कसेगा शिकंजा, स्पीडोमीटर से रफ्तार नाप रही पुलिस

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


ओम प्रयास/हरिद्वार. हाईवे पर चलने वाले वाहनों पर यातायात पुलिस नजर रखे हुए है. जो वाहन हाईवे पर तेज रफ्तार से चल रहे है उनके चालान ऑनलाइन जारी किया जा रहा है . जी हां हम बात कर रहे हैं हाईवे पर निर्धारित गति से तेज दौड़ने वाले वाहनों की. वैसे तो हरिद्वार एक तीर्थ और पर्यटक स्थल है, जहां पर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत अन्य राज्यों से लोग यहां पर घूमने और गंगा स्नान करने आते हैं. अक्सर हाईवे पर तेज रफ्तार से चलने वाली गाड़ियां अनियंत्रित हो जाती हैं जिस कारण दुर्घटना हो जाता है.

इन दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए तेज रफ्तार से दौड़ने वाली गाड़ियों का चालान उनकी नंबर प्लेट स्कैन करके ऑनलाइन किया जाता है. कुछ वाहनों की गति हाईवे पर निर्धारित गति सीमा से भी बहुत ज्यादा होती है, जिन पर लगाम लगाने के लिए यातायात पुलिस द्वारा स्पीडोमीटर का प्रयोग किया जा रहा है. स्पीडोमीटर के माध्यम से जो भी वाहन निर्धारित गति से तेज दौड़ते हैं उनका यातायात पुलिस द्वारा चालान किया जाता है. यह चालान गाड़ी की नंबर प्लेट को स्कैन करके गाड़ी मालिक को ऑनलाइन चालान भेजा जा रहा है.

क्या है हाईवे पर गति सीमा ?
स्पीडोमीटर के महत्व और तेज रफ्तार से हाईवे पर दौड़ने वाली गाड़ियों के बारे में हमने हरिद्वार में सीटी पेट्रोलिंग यूनिट इंचार्ज मनोहर सिंह से बातचीत की. उन्होंने बताया कि हाईवे पर दुर्घटनाएं रोकने के लिए स्पीडोमीटर का प्रयोग किया जा रहा है. स्पीडोमीटर के माध्यम से निर्धारित गति सीमा से अधिक तेज दौड़ने वाली गाड़ियों का ऑनलाइन चालान किया जाता है. वह बताते हैं कि हरिद्वार नेशनल हाईवे पर कार की निर्धारित गति सीमा 80 किलोमीटर प्रति घंटा की है जबकि बस और ट्रक की गति सीमा 50 किलोमीटर प्रति घंटा है. स्पीडोमीटर से यदि कोई गाड़ी निर्धारित गति सीमा से तेज दौड़ रही है तो उनके खिलाफ ऑनलाइन चालान किया जाता है.

Tags: Haridwar news, Uttarakhand news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें