जिद्दी पाक धमकी पर उतरा, पाकिस्तान में नहीं हुआ तो एशिया कप UAE में कराओ, ऐसा किया तो…

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. इस साल होने वाले एशिया कप को लेकर ड्रामा अब फिलहाल खत्म होता नजर नहीं आ रहा है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टूर्नामेंट को अपने यहां कराने की जिद पकड़ रखी है और बीसीसीआई समेत तमाम क्रिकेट बोर्ड इसे बाहर कराने पर सहमति बना चुका है. टूर्नामेंट को अब श्रीलंका में कराए जाने की खबर है जिसको लेकर पीसीबी ने नई धमकी दी है. नजम सेठी का कहना है कि अगर ऐसा हुआ तो वो टूर्नामेंट से नाम वापस ले लेगा.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने पिछले साल ही बयान से साफ कर दिया था कि भारतीय टीम उनके यहां खेलने नहीं जाएगी. पाकिस्तान की तरफ से इसके बाद टूर्नामेंट को लेकर एक हाईब्रिड मॉडल का प्रस्ताव दिया गया था. जिसमें भारत के सभी मुकाबलों को पाकिस्तान के बाहर कराए जाने की योजना था. इन सब से बात नहीं बनी और अब एशिया कप को किसी और देश में कराए जाने की खबर है.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ नजम सेठी ने 9 मई यानी मंगलवार को एक ACC अधिकारियों के साथ बैठक की थी. जहां इस बात पर फैसला लिया गया कि एशिया कप टूर्नामेंट को यूएई में कराए जाने के उनको प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया गया है लिहाजा वो अब टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेगा.

पीटीआई के सूत्र के मुताबिक, पीसीबी चीफ नजम सेठी ने एसीसी पर इस बात का दबाब बनाया था कि वो उनके द्वारा एशिया कप के आयोजन के कराने का जो हाईब्रिड मॉडल तैयार किया है उसे स्वीकार कर लिया जाए. अगर सारे ही सदस्य एशिया कप का आयोजन पाकिस्तान के बाहर ही कराना चाहते हैं तो इसे 2018 और 2022 की तरह से यूएई में कराया जाए. पीसीबी की तरफ से बीसीसीआई द्वारा यूएई में गर्मी होने की बातों को खारिज करते हुए कहा कि 2020 आईपीएल के आयोजन यहीं सितंबर और नवंबर के बीच ही कराया गया था.

Tags: Asia cup, India Vs Pakistan

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें