UP Nikay Chunav 2023: निकाय चुनावों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने की तैयारी, मतदान केंद्र पर बनाया गया सेल्फी प्वाइंट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


कृष्ण गोपाल द्विवेदी/बस्ती. जनपद में निकाय चुनाव के द्वित्तीय चरण में कल मतदान होना है. यहां के एक नगर पालिका और 9 नगर पंचायत अध्यक्ष के पद लिए कल चुनाव होना है. लेकिन शहर की सरकार कहे जाने वाले इस चुनाव में देखा जाता है की वोटर घर से निकलते ही नहीं हैं. जिससे मतदान प्रतिशत काफी कम हो जाता है. बीते 4 मई को हुआ मतदान इसका जीता जागता उदाहरण भी है. लेकिन इस बार बस्ती जिला प्रशासन ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अपनी कमर कस ली है और मतदाताओं को रिझाने के लिए भरपूर प्रयास भी कर रही है. जिससे मतदान प्रतिशत बढ़ सके, साथ ही हर निकाय क्षेत्र के एक-एक बूथों पर मतदाताओं के सुविधा के लिए सेल्फी प्वाइंट, बच्चों के खेलने का स्थान आदि बनाया गया है.

बस्ती जनपद के सभी निकाय निर्वाचन क्षेत्र में प्रशासन की तरफ से एक-एक सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है. जिससे मतदाता आए मतदान का प्रयोग करें और सेल्फी प्वाइंट पर जाकर सेल्फी ले और उसको सोशल मीडिया पर लगाकर अधिक से अधिक लोगों को मतदान करने की अपील कर सकें. साथ ही महिलाओं के साथ आए बच्चों के खेलने के लिए खेल मैदान भी बनाया गया है. जहां बच्चों के खेलने के लिए खिलौने भी मौजूद रहेंगे.

लोगों से की मतदान की अपील
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि मेरा प्रयास है कि बस्ती जनपद मतदान प्रतिशत के मामले में पिछले वर्षों के रिकॉर्ड को तोड़े.इसके लिए हम लोगों द्वारा जनता से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील भी की जा रही है. हर निकाय क्षेत्र में एक एक बूथ पर सेल्फी प्वाइंट के साथ-साथ बच्चों के खेलने का स्थल भी बनाया गया है.

Tags: Basti news, Uttar Pradesh News Hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें