Bhopal Game Zone: भोपाल में बढ़ा ऑनलाइन गेम जोन का क्रेज, छुट्टियों में उठाएं लुत्फ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आदित्य तिवारी/भोपाल: प्रदेश के लगभग सभी स्कूलों में इस सप्ताह से समर वेकेशन की शुरुआत होने वाली है. शहर में इसको लेकर तैयारियां भी जोरों से शुरू हो गई हैं. हालांकि, कई जगह ऐसे भी हैं, जहां समर कैंप लग चुके हैं. शहर के बच्चे बड़ी संख्या में स्पोर्ट्स, आर्ट्स, कल्चर आदि जैसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे हैं.

लेकिन मौजूदा दौर में ऑनलाइन गेम बच्चों को ज्यादा लुभा रहे हैं. यही वजह है कि शहर में कई सारे इंडोर गेम जोन मौजूद हैं. मॉल के अंदर गेमिंग स्टूडियो को मिलाकर कुल 30 से भी ज्यादा गेम जोन खुल चुके हैं. इन सारे गेम जोन्स में हर एज ग्रुप के बच्चों के लिए सुविधाएं उपलब्ध हैं. छोटे बच्चों के लिए 3D रूम तथा बड़े बच्चों के लिए 7D रूम डिजाइन करवाए गए हैं. बता दें कि गर्मी की छुट्टियां शुरू होने से पहले ही इन गेम जोन्स की बुकिंग शुरू हो चुकी है.

फिजिकल एक्टिविटी वाले गेमिंग जोन
पिछले 2 साल में विदेशी तर्ज पर भोपाल में कई सारे गेमिंग जोन तैयार किए गए. गेमिंग जोन सेंटर के मालिक फैज आलम ने बताया कि 5 सालों में ही गेमिंग जोन का क्रेज काफी तेजी से बढ़ा है. यही कारण है कि इसकी मार्केट भी उतनी ही तेजी आगे बढ़ रही है. देश में कोरोना के बाद से ही आउटडोर तथा फिजिकल गेम्स का चलन कम हो गया है. आज कल ऐसे गेमिंग जोन्स बनाए जा रहे हैं जिसमें बच्चों का फिजिकल एक्टिविटी भी हो सके.

आपके शहर से (भोपाल)

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

गेम जोन में मिल रही ये सुविधाएं

7 डी गेमिंग जोन: इस गेमिंग जोन में आपको बहुत सारे गेम्स के विकल्प मिलते हैं. जिसमें आप रियल टाइम में रेसिंग, हॉरर, डिजास्टर मैनेजमेंट, रोलर कोस्टर, वॉरियर, बॉलिंग, डायनासोर, ट्वाइलाइट और डांसिंग गेम्स खेल सकते हैं. हमें रियल लाइफ एक्सपीरियंस का अनुभव होता है. इसी वजह से इन गेम्स में बिजली की गड़गड़ाहट, पानी की बौछारें, एयर बबल, धुआं और बर्फीली वादियों का इफेक्ट होता है.

फन पार्क: यह जोन उन बच्चों के लिए है, जिनकी उम्र 2 से 15 साल तक की है. इसमें फन लर्निंग एक्टिविटीज और सॉफ्ट प्ले एरिया आदि मौजूद होते हैं. साथ ही इसमें बड़े लोगों के लिए भी कई तरह के गेम्स शामिल होते हैं, जैसे- इलेक्ट्रॉनिक आर्केड गेम्स, शूटिंग रेंज और वीआर जैसे खेल होते हैं.

Tags: Bhopal news, Mp news, Online game, Summer vacation

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें