उन्नाव में पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने उठाया ये खौफनाक कदम, पुलिस करती रही तलाश, जानें क्या है पूरा मामला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अनुज गुप्ता/उन्नाव : यूपी के उन्नाव जिले में घरेलू कलह के चलते पत्नी की हत्या के बाद फरार हुए अधेड़ पति ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है. पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं लगा. आज सुबह आरोपी अधेड़ का शव रेलवे ट्रैक पर क्षत विक्षत अवस्था में मिला है. पुलिस के मुताबिक अधेड़ ने आत्मग्लानी के चलते आत्महत्या कर ली.

सोते समय कर दी थी पत्नी की हत्या
गौरतलब है कि उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिम नगर में रहने वाले अधेड़ नहनकहू ने अपनी पत्नी कृष्ण दुलारी की कल सोते समय घरेलू विवाद के कारण सिर पर ईंट से से कूचकर फरार हो गया था. मृतक के बेटे ने पुलिस को हत्या की सूचना दी थी, जिसके बाद एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा, एडिशनल एसपी शशिशेखर सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया था.

पत्नी की हत्या से शोक में था पति
पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी. इसी बीच आज सुबह पत्नी की हत्या का आरोपी नहनकहू ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी. आज सुबह अधेड़ का शव घर से कुछ दूरी पर स्थित रायबरेली रेलवे ट्रैक पर मिला. शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. शव की शिनाख्त आरोपी नहनकहू के रूप में हुई जो अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में फरार था.

फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. एडिशनल एसपी शशिशेखर सिंह ने बताया कि पछतावा के चलते आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है. फिलहाल मामले की जांच पूरी की जा रही है जो भी विधिक कार्रवाई बची है, उसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा.

Tags: Crime News, Unnao News Today, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें