समुद्र तटीय इस गांव में आकर बस गए अमीर लोग, गांववालों को किया बाहर, अब भूत‍िया नजर आ रही जगह

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गर्मियों में समुद्री बीच लोगों को राहत देने के लिए होते हैं. हम सभी को समुद्र तट पर सैर सपाटा करना और घूमना बेहद पसंद है. इससे वहां की अर्थव्‍यवस्‍था को भी बूस्‍ट मिलता है. क्‍योंकि बाहर के लोग आते हैं. खर्च करते हैं और स्‍थानीय लोगों को रोजगार मिलता है. लेकिन ब्रिटेन के एक समुद्र तटीय गांव में लोग इसी वजह से परेशान हैं. क्‍योंकि यहां अमीर लोग आकर बस गए हैं.

हम बात कर रहे Cawsand और Kingsand गांव की, जो कि अब घोस्‍ट टाउन बन गया है. स्‍वर्ग की तरह दिखने वाले इस गांव में गर्मियों के दिनों में दुनियाभर से लोग घूमने आते हैं. गांव के लोगों का कहना है कि अमीर लोग यहां छुट्टी मनाने आते हैं और आकर उन्‍हें गांव से बाहर निकाल रहे हैं. कॉर्नवाल लाइव के मुताबिक, स्‍थानीय लोगों ने कहा- उन्‍हें अब इस शहर से बाहर कर दिया गया है. आम लोग यहां घर खरीदने की हिम्‍मत नहीं जुटा सकते. क्‍योंकि अमीरों की वजह से यह काफी महंगा हो गया है.

पूरे साल के लिए ले लेते किराये पर
दरअसल, यहां आने वाले लोग पूरे साल के लिए घरों को किराये पर ले लेते हैं. चाहें सर्दियों का मौसम हो या फ‍िर बरसात का. गर्मी के दिनों में तो पर्यटकों के आने से यहां खूब रौनक रहती है लेकिन बाकी महीनों में लोगों की संख्‍या काफी कम हो जाती है; इससे यह पूरा शहर घोस्‍ट टाउन की तरह नजर आता है. उधर, इससे स्‍थानीय लोगों का जीवन मुश्क‍िल हो गया है. महंगाई बढ़ रही है.

सर्दियों के दिनों में सबसे ज्‍यादा दिक्‍कत
गर्मी में इन लोगों के रहने के कई विकल्‍प हैं. जैसे वे चट्टानों पर जाकर सो जाते हैं. या कहीं दूर जाकर रह लेते हैं लेकिन सर्दियों के दिनों में दिक्‍कत काफी ज्‍यादा हो जाती है. इन लोगों के पास रहने का कोई ठिकाना नहीं होता. इनमें से कई पर‍िवार तो न्‍यूनतम मजदूरी पर काम करते हैं, उनके पास खाने पीने के ही पैसे होते हैं. इत‍िहासकार जॉन शेफर्ड ने कहा, यहां सामान्‍य घर भी खरीदना किसी के लिए भी आसान नहीं है क्‍योंकि कीमतें इतनी ज्‍यादा हो गई हैं.

Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें