नवाजुद्दीन सिद्दिकी को सता रहा डर, कहीं बंद ना हो जाए इंडस्ट्री, बड़े बजट की फिल्मों पर फूट पड़ा गुस्सा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुंबई. बॉलीवुड इन दिनों लगातार आलोचनाओं का सामना कर रहा है. सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ एक बड़े बजट की फिल्म होने के बाद भी कोई खास असर नहीं छोड़ पाई. बीते कुछ सालों में हिंदी सिनेमा की शाख में तगड़ा बट्टा लगा है. अनुपम खेर जैसे दिग्गज अभिनेता जो फिल्मों में 40 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं, अभी भी दर्शकों का मिजाज नहीं भाप पाए हैं.

हाल ही में News18 को दिए इंटरव्यू में अनुपम खेर बताते हैं, ‘हमारी इंडस्ट्री इस समय समुद्र मंथन जैसे दौर से गुजर रही है. इसमें अमृत और विष दोनों निकलता है. सभी लोग मिलकर अच्छी फिल्में बनाने की कोशिश कर रहे हैं.’

नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने बताई अपनी चिंता

वहीं बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नवाजुद्दी सिद्दिकी को बॉलीवुड पर संकट के बादल मंडराते दिख रहे हैं. हाल ही में अपनी फिल्म अफवाह के प्रमोशन के दौरान नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने एक इंटरव्यू दिया है. जिसमें उन्होंने हिंदी सिनेमा के बंद होने की चिंता सता रही है. नवाजुद्दीन ने इसके लिए बड़े बजट की फिल्मों को जिम्मेदार ठहराया है. हाल ही में अपनी फिल्म की हीरोइन नेहा शर्मा के साथ हिंदुस्तान टाइम्स को नवाजुद्दीन ने बताया, ‘अच्छी फिल्में कौन सी होती हैं? अगर लोग बड़े बजट की फिल्मों को हिंदुस्तान में अच्छी फिल्में बताते हैं तो सबसे ज्यादा काम इन्होंने ही बिगाड़ा है.

फिल्म के बजट से उसपर कोई फर्क नहीं पड़ता, बस कहानी अच्छी होनी चाहिए. फिल्म का बजट कम या फिर ज्यादा हो सकता है लेकिन वो फिल्म दर्शकों को कुछ ऑफर करेगी तो बेहतर होगा. उदाहरण के लिए अगर मैं कहूं तो बजरंगी भाईजान एक बड़े बजट की फिल्म थी लेकिन कहानी दमदार थी. और उसमें लोगों के लिए बहुत कुछ था. तो ऐसी फिल्में हमेशा सार्थक होती हैं. मुझे चिंता है कि अगर ऐसे ही चलता रहा तो कहीं इंडस्ट्री बंद न हो जाए.’

बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ रही फिल्में

कोरोना महामारी के बाद से ही बॉलीवुड की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ रही हैं. हालांकि साल 2023 की शुरुआत में बॉलीवुड ने काफी रिकवरी की है. शाहरुख खान की फिल्म पठान ने कमाई के मामले में कमाल कर दिया था. इन दिनों द केरला स्टोरी भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. हालांकि अभी भी दर्शकों को बॉलीवुड फिल्मों पर भरोसा नहीं लौटा है. बल्कि हिंदी फिल्मों के दर्शक साउथ सिनेमा की तरफ आकर्षित हो रहे हैं. और साउथ की फिल्में पूरी दुनिया में कमाल कर रही हैं.

Tags: Nawazuddin siddiqui

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें