गौरी सरोवर हादसा : प्रेमिका से वीडियो कॉल पर बात करते वक्त हुआ झगड़ा, आशिक ने तालाब में गिराई कार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट-रवि रमन त्रिपाठी
भिंड.
भिंड में बीते दिनों गौरी सरोवर में एक कार जा गिरी थी. उसमें कार चालक की मौत हो गयी थी जबकि दो लोगों को बचा लिया गया था. उस वक्त वो हादसा लगा था. लेकिन अब इस मामले में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कार चला रहा युवक अपनी प्रेमिका से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था. फिर अचानक कार तेज भगाने लगा और सरोवर में गिरा दी. मामले में चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी, कार में सवार बाकी दो लोगों को बचा लिया गया था.

भिंड के गौरी सरोवर में 1 और 2 मई की दरमियानी रात एक कार हादसे का शिकार हो गई थी. इस कार में तीन लोग सवार थे. इसमें कार चालक राहुल दोहरे की सरोवर में डूबने से मौत हो गई थी. हादसे की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची राहत-बचाव की टीम ने कार से युवक राहुल का शव बरामद कर लिया था. वहीं कार में सवार दो अन्य लोग कपूरे दोहरे और नीतू कपूरे सुरक्षित बच गए थे. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी थी. इसमें अब प्रेम प्रसंग में सुसाइड का खुलासा हुआ है.

” isDesktop=”true” id=”6142459″ >

आपके शहर से (भिंड)

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

प्रेमिका से वीडियो कॉल पर बात करते हुए सरोवर में गिराई कार
घटना के प्रत्यक्षदर्शी नीतू दोहरे ने बताया कि कार चला रहा राहुल दोहरे अपनी प्रेमिका से वीडियो कॉल पर बातचीत कर रहा था. इसी बीच प्रेमिका से उसका झगड़ा हो गया. वह गुस्से में बेहद स्पीड से कार भागने लगा. देखते ही देखते कार गौरी सरोवर की तरफ ले जाने लगा. इस पर कार में सवार नीतू दोहरे और उसके साथी ने चलती कार से बाहर छलांग लगा दी.

मामले की जांच जारी
घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया था. इस हादसे में कार चालक राहुल दोहरे की मौत हो गई थी. उसके दोनों साथी सुरक्षित बच गए. मामले में पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों ही एंगल पर विवेचना कर रही है. जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा. हालांकि घटना के समय कार में मौजूद मृतक के साथियों के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है.

Tags: Accident in MP, Bhind news, Madhya pradesh news, MP News Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें