
नई दिल्ली. CSK vs DC Live Score इंडियन प्रीमियर लीग के 55वें मुकाबले में अब से कुछ देर बाद चेन्नई सुपर किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स के साथ होना है. चेन्नई की टीम का प्रदर्शन इस सीजन धमाकेदार रहा है जबकि दिल्ली ने पिछले 5 मुकाबलों में जबरदस्त वापसी की है. अंक तालिका में इस वक्त दूसरे स्थान पर काबिज है जबकि दिल्ली सबसे नीचे 10वें नंबर पर है.
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अब तक खेले 10 में से 4 में जीत हासिल की है. पहले 5 मैच में उसे हार मिली थी और पिछले 5 में से 4 में टीम ने जीत दर्ज की है. चेन्नई की टीम 11 मैच खेलकर 6 में जीत हासिल किया है जबकि एक मैच बारिश की वजह से धुल गया था. दिल्ली की टीम को पिछले दो मुकाबले में जीत मिली है. चेन्नई की बात करें तो पिछला मैच उसने जीता था और उससे पहले वाला मैच बारिश की वजह से पूरा नहीं हो पाया था.
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 4 जीत दर्ज की है और इसके अभी 4 मुकाबले और बचे हैं. अगर अगले सारे मुकाबले टीम जीत जाती है तो वो 16 अंक तक पहुंच सकती है. चेन्नई की टीम के पास 13 अंक हैं और 3 मैच अभी उसे खेलना बाकी है. चेन्नई की टीम के लिए प्लेऑफ का रास्ता आसान नजर आ रहा है.
चेन्नई सुपर किंग्स संभावित प्लेइंग XI:
रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, एमएस धोनी, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, महेश तीक्षणा, तुषार देशपांडे, एम पथिराना।
दिल्ली कैपिटल्स संभावित प्लेइंग XI:
डेविड वॉर्नर, फिल सॉल्ट, मिचेल मार्श, रिले रोसोव, अक्षर पटेल, मनीष पांडे, अमन हकीम खान, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, खलील अहमद।








