दिखने में साइकिल, मगर है सॉलिड ई-बाइक, एक बार की चार्जिंग में लगा देगी दिल्ली से मेरठ का चक्कर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाने वाली कंपनीज़ अब महिलाओं पर फोकस कर रही हैं.
Engwe L20 ई बाइक यूरोप में लॉन्च हो चुकी है.
एक फुल चार्ज में बाइक 140 किलोमीटर चलेगी.

नई दिल्ली. इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाने वाली कंपनियां अब महिलाओं पर फोकस कर रही हैं. इलेक्ट्रिक व्हीकल्स बनाने वाली कंपनी Segway की दो कंपनियों Ninebot और Engwe ने खास महिलाओं के लिए डिज़ाइन किए गए इलेक्ट्रिक मोपेड और इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किए हैं. Ninebot के इलेक्ट्रिक मोपेड का नाम है Q80C. वहीं Engwe की इलेक्ट्रिक बाइक का नाम है Engwe L20.इस खबर में हमें Engwe L20 और उसके फीचर्स पर बात करने वाले हैं.

Engwe को कहना है कि L20 को महिलाओं को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है. इसमें चढ़ना और इसे चलाना बेहद आसान होगा. इसे कंट्रोल करना आसान होगा. इसकी सीट्स कम्फर्टेबल बनाई गई हैं. इसके साथ ही ये ई-बाइक 4 कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है. कंपनी का कहना है कि महिलाओं के कलर सेंस, फैशन और कम्फर्ट को ध्यान में रखते हुए इस ई-बाइक को तैयार किया गया है. बाइक में सामान रखने के लिए फ्रंट और बैक में दो रैक दिए गए हैं. इसके साथ ही इसमें LED लाइट लगाए गए हैं.

ये भी पढ़ें- आ रही है गियर वाली पहली इलेक्ट्रिक बाइक, 150 KM की मिलेगी रेंज

Engwe L20 दौड़ेगी कितना?
इस ई-बाइक में मोटे टायर्स का इस्तेमाल किया गया है. इसमें 250W का इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है. इसमें 50Nm का टॉर्क है जो कि इसे एक लो पावर मोड वाली बाइक बनाता है. बाइक में लीथियम आयन बैटरी लगी है, जो फुल चार्ज होने में 6.5 घंटे का समय लेती है. वहीं एक बार फुल चार्ज होने के बाद ये बाइक अपने लोएस्ट पावर मोड में 140 किलोमीटर तक चल सकती है. इसे बढ़ाने के लिए बाइक में दिए गए पैडल का इस्तेमाल किया जा सकता है. वहीं ये बाइक अधिकतम 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चल सकती है.

Engwe L20 की कीमत क्या है?
ये बाइक फिलहाल अमेरिका और यूरोप के कुछ देशों में अवेलेबल है. वेबसाइट पर इसकी कीमत 1200 डॉलर यानी करीब 98,000 रुपये दिख रही है. वेबसाइट में कहा गया है कि पहले ऑर्डर करने वालों को 150 डॉलर यानी करीब 12,300 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा.

Tags: Auto News, Automobile, Electric vehicle, Electric Vehicles

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें