
दिल्ली. दिल्ली राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण एवं दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार की प्रमुख भागीदारी से भागीदारी जन सहयोग समिति (रजि.) एवं हिन्दी-उर्दू अदबी संगम की ओर से कानूनी जागरूकता कवि गोष्ठी, प्रशिक्षण कार्यशाला एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया.
कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश मुकेश कुमार गुप्ता सदस्य सचिव दिल्ली राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने कानूनी जारूकता कवि गोष्ठी आयोजन को अनूठा प्रयास एवं कानूनी जागरूकता को सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम बताया.
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक विजय गौड़ ने समाचार- सुर्ख़ियों एवं सच्ची घटनाओं पर प्रकाश डालकर बताया कि किस तरह प्राधिकरण विभिन्न अपराधों से पीड़ित लोगों को कानूनी सहायता देकर वरदान साबित हुई. एसके सिंह कुलपति राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी कोटा ने क़ानूनी जागरूकता में युवाओं की भागीदारी को समय की आवश्यकता बताया. न्यायाधीश प्रणत कुमार जोशी सचिव डीएलएस ने प्राधिकरण से प्राप्त की जाने वाली निशुल्क कानूनी सहायता एवं न्याय सब तक पहुंचाने में प्राधिकरण की अग्रणी भूमिका पर विस्तृत प्रकाश डाला. महानिदेशक दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी ने पुस्तकालय को जागरूकता का प्रभावी माध्यम बताया.
कवि गोष्ठी में रमेश कुमार कुलपति दिल्ली फार्मास्यूटिकल साइंसेज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी दिल्ली, विजय गौड़ महासचिव भागीदारी जन सहयोग समिति, वीरेंदर पुंज सहायक आयुक्त पुलिस दिल्ली पुलिस, नीरजा चतुर्वेदी आरजे एफ़एम रेनबो आल इंडिया रेडियो, राकेश गौड़ पूर्व निदेशक नई दिल्ली नगर पालिका, अधिवक्ता सुमन अर्पण, असिस्टेंट प्रोफेसर अनामिका रोहिल्ला ने कानूनी जागरूकता से परिपूर्ण कविता पाठ किया और इससे पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा.
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा , कला एवं साहित्य, महिला सशक्तिकरण एवं समाज सेवा क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए क्रमशः प्रोफेसर एस के सिंह कुलपति राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी कोटा पर्यावरण के लिए, प्रोफेसर नीरज खत्री डीन के आर मंगलम यूनिवर्सिटी गुरुग्राम, नीरजा चतुर्वेदी आर जी ऍफ़ एम रेनबो आल इंडिया रेडियो , डॉ० सुषमा चावला संस्थापक अध्यक्ष होप एक आशा एवं राकेश गौड़ संस्थापक अध्यक्ष उदीशा एनजीओ को राष्ट्रीय स्तर पर न्यायाधीश प्रणत कुमार जोशी, विजय गौड़ एवं डॉ0 सैयद अली अख्तर नकवी ने संयुक्त रूप में सम्मानित किया.
इस दौरान डॉ. सैयद अली अख्तर नकवी द्वारा लिखित पुस्तक” आधुनिक साहित्यिक जगत के अनमोल रत्न’ का विमोचन का विमोचन किया गया और 50 लेखक एवं कवियों को साहित्यिक रत्न एवं 10 मीडिया प्रतिनिधियों को पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया. मंच का संचालन दिल्ली हाईकोर्ट की उप रजिस्ट्रार कमलेश शर्मा एवं संयोजन सहयोग भारत भूषण उपाध्यक्ष भागीदारी जन सहयोग समिति, चीफ वार्डन सिविल डिफेन्स सैयद सऊद ज़िआद एवं तरनजीत सिंह ने किया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Delhi, High court
FIRST PUBLISHED : May 10, 2023, 15:15 IST








