मोहित शर्मा/ करौली. पूर्वी राजस्थान के करौली की मंडरायल तहसील में महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया. इस शोभायात्रा कि सबसे खास बात यह रही कि पहली बार इस शोभायात्रा का निमंत्रण सर्व समाज को ढोल नगाड़ों के द्वारा दिया गया था. महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर निकलने वाली इस शोभायात्रा में सैकड़ों युवाओं ने भाग लेकर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जीवन और उनके देश प्रेम के प्रति लगाव से प्रेरणा लेते हुए बिना डीजे के उनके जयकारों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली.
आपके शहर से (करौली)

Gold Silver Rate Udaipur: सोना खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, उदयपुर में गिरे गोल्ड के दाम

Churu Weather Update : प्रचंड गर्मी के प्रकोप में चुरू, भट्टी-सी तप रही हैं सड़कें, बाजार में छाई वीरानी

Nagaur Weather Update : नागौर में गर्मी के तीखे तेवर से पंखे हुए फेल, लू के साथ चल रही धूलभरी आंधी

गंधर्व विवाह: राजस्थान में आज भी कायम है यह परंपरा, लड़का लड़की का हाथ पकड़ घर ले जाता है, फिर…

Karauli News : कोटा-दानपुर के बीच चलेगी स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन, यूपी-बिहार के यात्रियों का सफर होगा आसान

Dausa News : भाजपा नेता के फार्म हाउस में दुष्कर्म मामले में कोर्ट का फैसला, दोषी को सुनाई उम्रकैद की सजा

जब मंच से PM मोदी ने अशोक गहलोत को बताया दोस्त तो CM बोले- हम दुश्मन नहीं, बस विचारों की लड़ाई है

PM Modi ने Rajasthan को दी करोड़ों-अरबों की सौगात, कहा- ‘ये राज्य देश की धरोहर का वाहक है’ | News18

PM Modi ने Railway की नई क्रांति को बताया तो Ashok Gehlot के भाषण में ‘मोदी-मोदी’ का नारा लगा |

PHOTOS: उदयपुर रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, PM नरेंद्र मोदी ने शेयर कीं भविष्य की मनोहारी तस्वीरें

सिर पर केसरिया पगड़ी बांध युवाओं ने निकाली शोभायात्रा
महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में युवा सिर पर केसरिया पगड़ी धारणकर और हाथ में केसरिया ध्वज लेकर हिंदूआ सूरज महाराणा प्रताप के जयकारों के साथ कड़कड़ाती धूप में एक विशेष उत्साह के साथ भव्य शोभायात्रा में नजर आएं

पहली बार ढोल नगाड़ों से दिया गया था निमंत्रण
युवा समाजसेवी जितेंद्र सिंह ने बताया कि इस भव्य और ऐतिहासिक कार्यक्रम की मुख्य विशेषता इस बार पहली बार दिया गया ढोल नगाड़ा का निमंत्रण रहा था. वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर हुए इस कार्यक्रम क्षेत्र के सभी राजपूत सरदारों ने भाग लेकर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई थी. उन्होंने बताया कि पहली बार हुए इस भव्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य सरकार के मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास और विशेष अतिथि पराक्रम राठौड़ मौजूद रहे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Karauli news, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : May 10, 2023, 14:46 IST









