ट्रेन में बिना टिकट यात्रा और ऊपर से सीनाजोरी, TC से लड़ाई जुबान, तो ‘बॉडीकैम’ रेलवे को बता देगा आपकी पहचान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

अब टिकट चेकिंग के दौरान टीटीई की ड्रैस पर कैमरे लगे होंगे.
देश में मध्य रेलवे यह नई पहल शुरू कर रहा है.
टीसी और यात्री के बीच बातचीत का सारा ब्यौरा कैमरे में रिकार्ड होगा.

Railway Knowledge :  ट्रेनों में अक्सर कुछ यात्री सीट, बिना टिकट यात्रा और अन्य बातों को लेकर टीटीई से विवाद करने लगते हैं. ऐसे यात्री ट्रेन में सफर के दौरान अन्य मुसाफिरों के लिए भी परेशानी का कारण बनते हैं. लेकिन इन यात्रियों को अब इस तरह की बदतमीजी महंगी पड़ेगी. क्योंकि रेलवे ने एक ऐसा कदम उठाया है जिससे ट्रेन के अंदर व प्लेटफार्म पर टीसी से बदसलूकी व गलत हरकतों का सारा ब्यौरा अधिकारियों को मिल जाएगा.

अक्सर ऐसी कई खबरें सामने आई है जब कुछ यात्री बिना टिकट होने के बावजूद रेलवे अधिकारी के साथ बदतमीजी करते हैं. इसे देखते हुए रेलवे ने एक नया तरीका अपनाया है. अब टिकट चेकिंग के दौरान टीटीई की ड्रैस पर कैमरे लगे होंगे. जिससे पैसेंजर की सारी गतिविधि रिकॉर्ड होंगी.

ये भी पढ़ें- देश में किसी भी तीर्थ स्थल जाना हो, बस पकड़ लीजिएगा वंदे भारत, 3 महीनों में पूरा हो जाएगा ये ड्रीम

टीसी और यात्रियों की सुविधा के लिए अहम पहल
एचटी की रिपोर्ट के अनुसार, अपने टिकट-जाँचकर्ता (TC) कर्मचारियों को यात्रियों के आक्रामक रवैये से बचाने के लिए मध्य रेलवे एक नई पहल शुरू कर रही है. रेलवे अधिकारियों ने टीसी के लिए 1,300 बॉडी कैमरे खरीदने की योजना बनाई है, जो पूरे मुंबई मंडल में प्लेटफार्मों पर और ट्रेनों के अंदर टिकटों का निरीक्षण करते हैं.

ये भी पढ़ें- 5 ज्योतिर्लिंग समेत कई देव स्थानों के दर्शन, 12 दिन की यात्रा, 20,000 में खाना-पीना, किराया व ठहरने का इंतजाम

यात्रियों के विरोध के डर से टीसी वर्तमान में स्थानीय ट्रेनों, विशेष रूप से वातानुकूलित ट्रेनों में प्रवेश करने से बचते हैं. मध्य रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “अतीत में ऐसे मामले सामने आए हैं जहां टीसी को यात्रियों और यहां तक ​​कि रेलवे पुलिस द्वारा भी पीटा गया था, लेकिन अब बॉडी कैमरा लगा होने के बाद यात्री ऐसा करने से पहले दो बार सोचेंगे.”

बॉडी कैम से होगी निगरानी
पहले फेज में टीसी को 50 बॉडी कैम दिए जाएंगे. अधिकारी 15 दिन तक उनके काम की निगरानी करेंगे. इस दौरान टीसी को किसी परेशानी का सामना करना पड़ा तो बॉडी कैम डेटा अपलोड किया जाएगा. मध्य रेलवे के एक अन्य अधिकारी ने बताया, “अगर कोई अप्रिय घटना होती है, तो पूरी घटना ऑटोमेटिक तरीक से कैप्चर हो जाएगी और बैकएंड में सेव हो जाएगी.”

दुर्व्यवहार और हिंसक मामलों को रोकने के अलावा बॉडी कैम टिकट चेकिंग के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने में भी मदद करेंगे. शिवाजी सुतार, चीफ पीआरओ, सीआर ने कहा, “वे टिकट चेकिंग के दौरान किसी भी विसंगति का पता लगाने में मदद करेंगे, विशेष रूप से शिकायतों की स्थिति में, और टीसी की जवाबदेही बढ़ाएंगे.”बता दें कि बैटरी लगा यह बॉडी कैमरा 10 घंटे तक लगातार चल सकता है. इस बॉडी कैमरा से हाई क्वालिटी ऑडियो और वीडियो रिकॉर्ड हो जाता है.

Tags: Indian railway, Irctc, Railway Knowledge, Vande bharat

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें