CGBSE 10th, 12th Result: हेलिकॉप्टर तैयार है, सभी छात्रों को बधाई, CM बघेल ने दी मुबारकबाद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर. छत्तीसगढ़ बोर्ड ने बुधवार को 10वीं और 12वीं कक्षाओं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया. जो विद्यार्थी छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शामिल हुए हैं, वे CGBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम (CGBSE 10th, 12th Result) देख सकते हैं. इसके अलावा बोर्ड ने एक लिंक भी जारी किया है. बोर्ड की आधिकारिक लिंक https://results.cg.nic.in/ पर क्लिक करके भी छात्र और छात्राएं रिजल्ट चेक कर सकती हैं. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने परीक्षा में पास होने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी है. साथ ही टॉप-10 में आने वालों को हेलिकॉप्टर की सैर कराने का तोहफा देने का ऐलान भी किया है.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद ट्वीट कर सभी विद्यार्थियों को बधाई दी. उन्होंने ट्वीट किया, ‘हेलिकॉप्टर तैयार है..बधाई! कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में टॉप टेन में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को फिर हेलिकॉप्टर राइड कराया जाएगा. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा ली गई 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में सफल सभी परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई और शुभकामनाएं. आप सबके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं. जिन लोगों को आशा के अनुरूप परिणाम नहीं मिला है, वे निराश न हों. आपके हिस्से की सफलता आपका इंतज़ार कर रही है. खूब मेहनत करें-आगे बढ़ें.’

आपको बता दें कि Chhattisgarh Board की 10वीं और 12वीं कक्षाओं में हर साल लगभग आठ लाख विद्यार्थी शामिल होते हैं. इस साल माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 2 मार्च से 24 मार्च के बीच 10वीं बोर्ड की परीक्षा का आयोजन कराया था. वहीं, 12वीं कक्षा की थ्योरी का एग्जाम 1 मार्च से लेकर 31 मार्च के बीच आयोजित किया गया था. दोनों ही परीक्षाओं के परिणाम (CG Result 2023) बुधवार को जारी किए गए.

आपके शहर से (रायपुर)

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़

12वीं में टॉपर रहीं विधि भोसले
छत्तीसगढ़ बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में विधि भोसले ने टॉप किया है. विधि को इस परीक्षा में कुल 98.20 प्रतिशत अंक हासिल हुए हैं. विधि के बाद विवेक अग्रवाल 97.40 फीसदी अंकों के साथ 12वीं में सेकेंड टॉपर घोषित किए गए हैं. रितेश कुमार 96.80 प्रतिशत तीसरे स्थान पर रहे हैं.

Tags: Chhattisgarh Board Results, CM Bhupesh Baghel

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें