
सृजित अवस्थी/पीलीभीत.उत्तरप्रदेश के पीलीभीत शहर के बरहा इलाके में बीते दिनों दुकानों को अवैध बताते हुए रेलवे ने बुलडोजर चलाया था. अब मामले में दुकानदारों ने आरोप लगाते हुए कुछ खुलासे किए हैं. दुकानदारों का कहना है कि जिन दुकानों पर रेलवे ने बुलडोजर चलाया है. उन्हीं दुकानों पर नगर पालिका टैक्स वसूलती आई है. वहीं दुकानदार इस कार्रवाई को मनमानी करार दे रहे हैं.
दरअसल, पीलीभीत का बरहा इलाका रेलवे स्टेशन के समीप बसा है. यहां स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर कुछ दुकानें लंबे अरसे से चलती आ रही हैं. बीती 30 अप्रैल को इन दुकानों पर नोटिस चस्पा किए गए. जिन पर 6 मई तक खुद दुकान हटाने अन्यथा करवाई की बात कही गई थी. नोटिस चस्पा होने के बाद समय अवधि को बढ़ाने के लिए दुकानदारों ने सांसद वरुण गांधी से संपर्क किया.दुकानदारों के मुताबिक सांसद वरुण गांधी ने रेलवे के उच्चाधिकरियों से बात करने के बाद अपने प्रतिनिधि के जरिए अवधि को 30 दिन बढ़ाने का आश्वासन दिया. लेकिन दुकानदारों का आरोप है कि पुराने नोटिस के तहत ही बंद दुकानों को नष्ट कर दिया गया . जिसके चलते उनका व्यापार तो बन्द हुआ ही लेकिन दुकान में रखा सामान भी नष्ट हो गया है. अब पूरे मामले में दुकानदार कोर्ट की शरण लेने की बात कहते नजर आ रहे हैं.
नगर पालिका ने दिया जांच का आश्वासन
दुकानदार मदन मोहन जोशी ने बातचीत के दौरान बताया कि बरहा रेलवे क्रॉसिंग स्थित उनकी दुकान का लाइसेंस सन 1998 में जारी किया गया था. वहीं नगर पालिका ने भी लंबे अरसे तक उनसे टैक्स वसूला ऐसे में रेलवे इसे अपनी भूमि कैसे बता रहा है. वहीं जब पूरे मामले पर जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी हरमीक सिंह से जानकारी ली गई तो उन्होंने जांच की बात कही है.
नोटिस के बाद की गई कार्रवाई
पूरे मामले पर रेलवे के जूनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य नेहरू लाल मीना ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि दुकानें अवैध रूप से चलाई जा रही थी. जिनको नोटिस जारी कर खाली करने का समय भी दिया गया था. समय पूरा होने के बाद कार्रवाई की गई है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Pilibhit news, Uttar Pradesh News Hindi
FIRST PUBLISHED : May 09, 2023, 21:10 IST








