WTC Final: फाइनल से पहले विकेटकीपर का छलका दर्द, IPL में मचाई है धूम, फिर क्यों वापसी के दरवाजे हुए बंद?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

केएल राहुल चोट के बाद टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से हुए बाहर.
ईशान किशन को टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में किया गया शामिल.

नई दिल्ली. टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप के साल की शानदार तरीके से शुरुआत की है. इंजरी से जूझ रही भारतीय टीम को इस साल एक से बढ़कर एक टूर्नामेंट में हिस्सा लेना है. वहीं, आईपीएल में कई खिलाड़ी अपनी आतिशी बैटिंग से सेलेक्टर्स का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए भर्षक प्रयास में हैं. दूसरी तरफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final) की तैयारियां जोरों में चल रही हैं. टीम के स्टार बैटर केएल राहुल ने आईपीएल के बीच फैंस को बुरी खबर दी, जिसके बाद सेलेक्टर्स का रिप्लेसमेंट की एक गर्म मुद्दा बना हुआ है.

दरअसल, केएल राहुल आईपीएल के बीच में ही हैमिस्ट्रिंग की चोट का शिकार हो गए. जिसके बाद वह आईपीएल के साथ टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से भी बाहर हो गए. उनके स्थान पर एक विकेटकीपर के तौर पर ईशान किशन को शामिल किया गया है. जिसपर लगातार कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं. आईपीएल में भी ईशान कुछ खास नहीं करते नजर आए और सेलेक्टर्स ने उन्हें सीधे इंग्लैंड में डेब्यू करने का मौका दिया है. अब देखना होगा ईशान इस फैसले पर खरे उतरते हैं या नहीं. सेलेक्टर्स के इस फैसले के बाद भारतीय अनुभवी बैटर ऋद्धिमान साहा का दर्द सामने आया है. उन्होंने आईपीएल में धुआंधार पारी खेलने के बाद ट्विटर पर एक फोटो के साथ कैप्शन में एक इशारा किया है.

मेहनत करते रहिए और सफर का आनंद लीजिए- ऋद्धिमान साहा

रोहित शर्मा महामुकाबले में खुद से लड़ेंगे जंग, आखिर क्यों नहीं आ रही फॉर्म? सहवाग ने कर दिया साफ

आईपीएल के शुरुआती मैचों में साहा का बल्ले से अधिक रन नहीं निकले. लेकिन इस खिलाड़ी ने लखनऊ के खिलाफ मैच में अपनी आतिशी पारी से सभी को हैरान कर दिया. उन्होंने 10 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 81 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. जिसके बाद उन्होंने ट्विटर पर एक फोटो साझा करते हुए लिखा, ‘पॉजिटिव रहिए, मेहनत करिए और सफर का लुत्फ उठाइए.’ उनके इस ट्वीट के बाद कई फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देते नजर आ रहे हैं.

Tags: IPL 2023, Ishan kishan, KL Rahul, Wriddhiman saha, WTC Final

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें