MI vs RCB Live Score: पहले ओवर में RCB को झटका, विराट कोहली लौटे वापस, मुंबई की धमाकेदार शुरुआत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. MI vs RCB Live Score इंडियन प्रीमियर लीग में आज की शाम एक धमाकेदार मुकाबले की उम्मीद है. एक तरफ रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस और दूसरी तरफ विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर. टूर्नामेंट के 54वें मुकाबले में जीत दोनों ही टीमों के लिए जरूरी है. मुंबई और बैंगलोर की टीमों ने एक से मुकाबले खेले हैं और जीत भी एक बराबर दर्ज किया है. नेट रन रेट में कोहली की टीम रोहित शर्मा की टीम पर भारी है. आज का मुकाबला मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेला जाना है जहां पिछले 8 साल के आरसीबी को मुंबई हरा रही है.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग XI

विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वनिंदू हसरंगा, हर्षल पटेल, विजयकुमार व्यशाक, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड.

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नेहल वधेरा, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, जेसन बेहरेनडोर्फ.

अंक तालिका की बात करें तो यहां 10 मैच खेलने के बाद 5 जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम छठे स्थान पर है. मुंबई इंडियंस की टीम ने भी 10 मुकाबले खेले हैं और 5 जीत हासिल करने के बाद आठवें स्थान पर है. मुंबई और बैंगलोर दोनों ही टीमों को अपने पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है. इस सीजन की पहली टक्कर में मुंबई की टीम पर बैंगलोर भारी पड़ी थी.

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग XI:

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड, नेहल वाधेरा, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, आकाश मधवाल और अरशद खान।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित प्लेइंग XI:

विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), केदार जाधव, वनिंदु हसरंगा, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज और जोश हेजलवुड।

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें