Pulitzer Prize 2023: एपी और न्यूयॉर्क टाइम्स ने यूक्रेन युद्ध की स्पेशल कवरेज के लिए जीता पुलित्जर अवॉर्ड, देखें और भी लिस्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वॉशिंगटन: पत्रकारिता के लिए सबसे बड़े सम्मान पुलित्जर अवॉर्ड 2023 का ऐलान सोमवार को किया गया. एसोसिएटेड प्रेस (AP) को युद्धग्रस्त यूक्रेन की बेहतरीन कवरेज के लिए पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित किया गया. यूक्रेन के मारियुपोल शहर में न्यूज एजेंसी AP की कवरेज स्पेशल रही है. वहीं न्यूयॉर्क टाइम्स को भी यूक्रेन पर रूस के आक्रमण को लेकर हुई स्पेशल रिपोर्टिंग पर  पुलित्जर अवॉर्ड दिया गया. 

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्टर कैरोलिन किचनर ने संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में गर्भपात के मुद्दे पर अपनी कवरेज को लेकर पुलित्जर जीता. वॉल स्ट्रीट जर्नल ने खोजी रिपोर्टिंग के लिए पुलित्जर पुरस्कार जीता. वॉल स्ट्रीट जर्नल के पत्रकारों ने 50 सरकारी एजेंसियों में संघीय अधिकारियों के बीच हितों के वित्तीय संघर्ष के बारे में इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग की थी. लॉस एंजिल्स टाइम्स ने शहर के अधिकारियों के बीच गुप्त रूप से रिकॉर्ड की गई बातचीत का खुलासा करने के लिए पुलित्जर पुरस्कार जीता. इस बातचीत में नस्लवादी टिप्पणियां शामिल थीं.

अलबामा में हुंडई मोटर कंपनी के आपूर्तिकर्ताओं के बीच बाल श्रम के व्यापक उपयोग का खुलासा करने वाली कवरेज के लिए राष्ट्रीय रिपोर्टिंग में न्यूज एजेंसी रॉयटर्स फाइनलिस्ट रही. साथ ही उसने युद्ध के दौरान नाइजीरियाई सेना द्वारा महिलाओं और बच्चों के खिलाफ मानवाधिकारों के हनन को उजागर करने वाली एक इनवेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग की सीरीज भी बनाई.

जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या रिकॉर्ड करने वाली डार्नेला फ्रेजियर को मिला Pulitzer Prize, यहां देखें लिस्ट

1917 में पहली बार पुलित्जर पुरस्कार दिए गए थे. यह अमेरिकी पत्रकारिता में सबसे प्रतिष्ठित सम्मान है. यह पुरस्कार एक अखबार के प्रकाशक जोसेफ पुलित्जर के नाम पर रखा गया है. जोसेफ की मृत्यु 1911 में हुई थी. पुलित्जर ने पुरस्कार बनाने और कोलंबिया विश्वविद्यालय में एक पत्रकारिता स्कूल स्थापित करने के लिए पैसे भी लगाए. पुलित्जर ने पुस्तकों, संगीत और नाटक के लिए आठ कैटेगरी में पुरस्कार भी प्रदान किए.

Tags: Journalist, Russia ukraine war

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें