
सोनिया मिश्रा/चमोली. बद्रीनाथ धाम के यात्रा मार्गों को संवारने का काम जोरों पर है. इसी को देखते हुए आर्ट ऑफ कल्चर विभाग गोवा के सौजन्य से धाम में 17 सदस्यीय दल में 4 असिस्टेंट प्रोफेसर सहित 13 छात्र छात्राओं ने धाम में शिरकत की. बता दें कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत गोवा कॉलेज के छात्रों द्वारा भगवान विष्णु के दस अवतारों को पेंटिंग के माध्यम से दर्शाकर बद्रीनाथ धाम को सजाने संवारने का काम किया गया है. इतना ही नहीं ये पेंटिंग धाम में प्रवेश करने वाले तीर्थयात्रियों के मन को भी मोह रही हैं.
इस दल द्वारा बीते दो सप्ताह तक गोविंदघाट में बोर्डों पर पेंटिंग बनाने का काम किया. इस दौरान भगवान विष्णु के 10 अवतारों सहित बद्रीनाथ धाम के चित्रों को उकेरने का काम किया है. साथ ही पेंटिंग्स के जरिए भगवान विष्णु की जीवन गाथा का विस्तार से अवलोकन भी किया गया है. पेंटिंग के बनने के बाद इनको बद्रीनाथ धाम में माणा जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थापित किया गया है, ताकि देश विदेश से आने वाले तीर्थयात्री भगवान विष्णु से संबंधित सभी जानकारियों को हासिल कर सके. यही नहीं, 40 मीटर से अधिक पेंटिंग्स को प्रशासन द्वारा बद्रीनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्य पूरे होने पर मंदिर के समीप भी स्थापित किया जायेगा.
गोवा कॉलेज ऑफ आर्ट के लेक्चरर गोपाल कोडस्कर ने बताया कि हम 13 बच्चों की टीम और आर्ट एंड कल्चर डिपार्टमेंट के मिस क्रांति चारी और उनके सहयोगी भी आए हैं. हमें यहां पर आर्ट एंड कल्चर डिपार्टमेंट की तरफ से लाया गया है. यहां हमने अपनी टीम के माध्यम से भगवान विष्णु के 10 अवतार बनाए हैं.
साथ ही बद्रीनाथ पहुंचे श्रद्धालु दिलवर सिंह कहते हैं कि बद्रीनाथ धाम में लगाई गई सभी पेंटिंग बहुत सुंदर और आकर्षक हैं. यह बद्रीनाथ धाम में कई जगह लगाई गई हैं. साथ ही वह कहते हैं कि अगर पूरे बद्रीनाथ क्षेत्र में भविष्य में इस तरह की पेंटिंग्स लगाई जाती हैं, तो धाम और भी ज्यादा सुंदर दिखाई देगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Badrinath Dham, Chamoli News, Uttarakhand news
FIRST PUBLISHED : May 09, 2023, 14:44 IST








