Basti Crime News : जहरीली शराब के ठिकाने पर पुलिस की रेड, 25 हजार लीटर लहन नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रहमान/बस्ती: निकाय चुनाव को लेकर अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का छापामार अभियान तेज हो गया है. बस्ती जिले की छावनी पुलिस ने जहरीली शराब बनाने के अड्डे पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान 25 हजार लीटर लहन नष्ट की गई जबकि 70 लीटर जहरीली शराब बरामद हुई है. वहीं पुलिस ने शराब बनाने के उपकरण और आरोपी राम बहादुर निषाद को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल छावनी थाना के बाघानाला के माझा इलाके में अवैध शराब बनाने की सूचना पुलिस को मिली. छावनी पुलिस ने सूचना के बाद अवैध शराब बनाने के ठिकाने पर फोर्स के साथ छापा मारा. छापेमारी के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में अवैध शराब बनाने की सामग्री मिली है . पुलिस ने शराब की भट्ठियों को तोड़ दिया और 25 हजार लीटर लहन को नष्ट कर दिया. शराब बनाने में प्रयोग होने वाले बर्तन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया, जहरीली शराब बनाने में प्रयोग होने वाली यूरिया और केमिकल भी बरामद हुआ है. बताते चलें कि जहरीली शराब बनाने में भारी मात्रा में यूरिया और केमिकल का प्रयोग होता है, जो पीने वालों के स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है. इस के पीने से इंसान की जान जा सकती है, किडनी, लिवरी खराब हो सकता है.

एक्साइज एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा
पुलिस ने शराब बनाने वाले राम बहादुर निषाद को गिरफ्तार किया है, आरोपी पर पुलिस पहले भी गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई कर चुकी है. पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ धारा-272 और एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है.

Tags: Basti news, Crime in uttar pradesh, Uttar Pradesh News Hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें