
हाइलाइट्स
आप बाजार में आसानी से कन्वर्टर डिस्क खरीदकर इस्तेमाल कर सकते हैं.
ये कुकिंग हैक आपके खाना बनाने के काम को आसान बनाएगा.
Gas Stove Utensils On Induction Cooktop: इंडक्शन स्टोव इन दिनों घर-घर में इस्तेमाल किया जा रहा है. इसकी खास बात यह है कि आप इसे बिना गैस या ईंधन के भी प्रयोग में ला सकते हैं और इमरजेंसी में खाना बना सकते हैं. इलेक्ट्रिक सिस्टम होने के कारण इसे पंखे के नीचे भी इस्तेमाल किया जा सकता है. लेकिन मुश्किल ये आती है कि इस पर हम साधारण बर्तनों का इस्तेमाल नहीं कर पाते.
आपको बता दें कि इंडक्शन पर कुकिंग के लिए या तो आयरन बेस्ड खास तरह के कुकवेयर की जरूरत होती है जो इसकी प्लेट पर आसानी से एडजस्ट कर पाता है और स्टोव ऑन हो पाता है. इसके अलावा कुछ स्टेनलेस स्टील के बर्तनों का भी इस्तेमाल इस पर किया जा सकता है. लेकिन ये बर्तन काफी महंगे होते हैं और इन्हें मेंटेन करना भी मुश्किल भरा काम लगता है.
इन बर्तनों में क्या है खासियल
दरअसल इलेक्ट्रिक स्टोव या इंडक्शन के लिए तैयार किए गए इन खास बर्तनों को इलेक्ट्रॉ मैग्नेटिक तकनीक से बनाया जाता है, जो बिना इंडक्शन स्टोव टॉप को गर्म किए डायरेक्ट बर्तन को गर्म करने का काम कर पाते हैं. जिस वजह से इंडक्शन की सतह को छूने पर ना तो गर्म लगता है और ना ही करंट लगता है.
नॉर्मल बर्तन को ऐसे बनाएं इंडक्शन फ्रेंडली
अगर आप अपने नॉर्मल कुक वियर को इंडक्शन फ्रेंडली बनाना चाहते हैं तो इसके लिए बाजार में मिलने वाले कन्वर्टर डिस्क का इस्तेमाल करें.
क्या है कन्वर्टनर डिस्क
यह एक मैग्नेटिक मटेरियल से बना डिस्क है जो इंडक्शन के हीट को रेगुलर बर्तन में ट्रांसफर करने में मदद करता है.
इसे भी पढ़ें : गंदे जूतों को कर सकते हैं वॉशिंग मशीन में साफ, बस जान लें क्लीन करने का सही तरीका, नहीं खराब होंगे शूज़
इस तरह करें इस्तेमाल
–सबसे पहले कन्वर्टर डिस्क को इंडक्शन पर अच्छी तरह सेट कर लें. अब इसे ऑन करें.
–अब किसी भी रेगुलर बर्तन को इस पर रखें. हो सकता है कि यह शुरू में धीरे गर्म हो.
–कुकिंग के बाद कन्वर्टन डिस्क को ठंडा होने दें, उसके बाद ही हटाएं.
–जब बर्तन गर्म हो जाए तो कुकिंग करें.
इसे भी पढ़ें : पानी की बोतल में जमा हो गई है गंदगी, बेहद आसान है साफ करने का तरीका, बच्चे भी कर लेंगे ट्राई
इंडक्शन बर्तनों की ऐसे करें पहचान
इंडक्शन के लिए बनाए गए बर्तनों की निचली सतह इलेक्ट्रो मैग्नेटिक फील्ड के रूप में डिजाइन की जाती है जो जिन पर चुंबक आसानी से चिपक जाते हैं. लेकिन अगर इन पर चुंबक ना चिपकें तो समझ जाएं कि ये बर्तन नकली है. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Lifestyle, Tips and Tricks
FIRST PUBLISHED : May 09, 2023, 14:17 IST








