
हाइलाइट्स
रॉनी स्क्रूवाला ने UTV मोशन पिक्चर्स की स्थापना की.
इस बैनर के तले कई सुपर हिट और कामयाब फिल्में बनी.
1980 के दशक में टूथूब्रश बनाने की यूनिट लगाकर करियर की शुरुआत की थी.
Ronnie Screwvala : बॉलीवुड फिल्मों में आपने कई ऐसी कहानी देखी होगी जिसमें एक गरीब या मध्यमवर्ग आदमी अपनी मेहनत से आगे चलकर कामयाब बिजनेस बन जाता है. हालांकि, ऐसा सिर्फ फिल्मों में नहीं होता है बल्कि हकीकत में भी होता है. हर कामयाब उद्योगपति को लेकर ऐसी कई दास्तां सुनने को मिलती है. हम आपको फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो किसी जमाने में टूथब्रश बनाने की फैक्ट्री चलाते थे लेकिन आज बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्माता हैं. हर मल्टीस्टारर और बड़े बजट वाली फिल्मों में यह प्रोड्यूसर पानी की तरह पैसा बहाता है.
हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला की, जिन्होंने UTV मोशन पिक्चर्स की स्थापना की. इस मीडिया समूह के बैनर तले जोधा अकबर, रंग दे बसंती, उरी द सर्जिकल स्ट्राइक समेत कई सुपरहिट फिल्में बनी हैं और इन मूवीज ने देश और दुनिया में जबरदस्त कमाई की है. आइये आपको बताते हैं आखिर रॉनी स्क्रूवाला कैसे बने दिग्गज फिल्म निर्माता?
ये भी पढ़ें- 40 साल पहले छोड़ी IAS की नौकरी, सरकार की ना सुनकर दिल की सुनी, एक फैसले ने पलट दी तकदीर
1980 के दशक में हुई करियर की शुरुआत
रोहिंटन सोली स्क्रूवाला के रूप में जन्मे प्रसिद्ध फिल्म निर्माता रॉनी स्क्रूवाला ने 1980 के दशक की शुरुआत में भारत में केबल टेलीविजन की शुरुआत की और 1990 में मनोरंजन समूह UTV की स्थापना की. रॉनी स्क्रूवाला की पहचान एक कामयाब फिल्म प्रोड्यूसर के तौर पर है लेकिन एंटरटेनमेंट बिजनेस के अलावा भी रॉनी कई कंपनियों के फाउंडर हैं.
ब्रश के बिजनेस के बाद फिल्म निर्माण में उतरे
1980 के दशक की शुरुआत में रॉनी स्क्रूवाला ने लेज़र ब्रश की स्थापना की, जो आगे चलकर देश की सबसे बड़ी टूथब्रश निर्माण कंपनी बन गई. इसके बाद 1981 में उन्होंने नेटवर्क नामक एक केबल टेलीविजन सेवा शुरू की. लेकिन रॉनी स्क्रूवाला के बिजनेस करियर में अहम मोड़ 1990 में आया, जब उन्होंने महज 37,500 रुपये के साथ टीवी प्रोडक्शन कंपनी के रूप में UTV की शुरुआत की. आज की तारीख में UTV मोशन पिक्चर्स देश का अहम मीडिया समूह है.
हालांकि, 2012 में ग्लोबल एंटरटेनमेंट कंपनी वॉल्ट डिज़नी ने UTV को $454 मिलियन की भारी राशि में अधिग्रहित कर इसे Disney UTV में बदल दिया. रॉनी स्क्रूवाला ने अपनी पूरी 23 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी और दो साल बाद 2014 में कंपनी छोड़ दी और ब्रांड यूटीवी 2022 में बंद हो गया.
कई बिजनेस वेंचर और स्टार्टअप को देते फंडिंग
2012 में, वैश्विक मनोरंजन दिग्गज वॉल्ट डिज़नी ने UTV को $454 मिलियन की रकम के साथ अधिग्रहित कर इसे Disney UTV में बदल दिया. रॉनी स्क्रूवाला ने अपनी पूरी 23 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी और दो साल बाद 2014 में कंपनी छोड़ दी व ब्रांड यूटीवी 2022 में बंद हो गया. वर्तमान में, रॉनी स्क्रूवाला एडटेक कंपनी अपग्रेड के सह-संस्थापक और अध्यक्ष हैं, जिसकी कीमत 2.25 बिलियन डॉलर है. वह एक निजी इक्विटी फर्म यूनीलेज़र वेंचर्स चलाते हैं जिसके माध्यम से वह कई स्टार्टअप्स में निवेश करते हैं.
2014 में रोनी ने RSVP मूवीज के साथ फिल्म निर्माण व्यवसाय में फिर से प्रवेश किया. जिसने कारवां, सोनचिरैया, रात अकेली है, मर्द को दर्द नहीं होता, और द स्काई इज़ पिंक जैसी समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्मों का निर्माण किया है. स्क्रूवाला का नाम एस्क्वायर की 21वीं सदी के 75 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में रखा गया है. हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2022 के अनुसार, रॉनी स्क्रूवाला की कुल संपत्ति 12,800 करोड़ रुपये है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bollywood films, Bollywood movies, Film, Success Story
FIRST PUBLISHED : May 09, 2023, 14:12 IST








