शिमला. हिमाचल प्रदेश के शिमला में दो सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई है और 6 लोग घायल हैं. कार और जेसीबी मशीन हादसे का शिकार हुई है. एक हादसा शिमला (Shimla Road accident) के रामपुर और दूसरा रोहड़ू में हुआ है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार, पहला हादसा शिमला के रोहड़ू (Rohru Car Accident) के रंटाडी में पेश आया. यहां पर एक कार गहरी खाई में गिर गई और हादसे में तीन कार सवारों की मौके पर ही मौत हो गई. आपदा प्रबंधन ने हादसे की पुष्टि की है. मृतकों की पहचान धर्मेंद्र पुत्र संसार दास, जितेंद्र पुत्र सूर्यकांत गांव बारटू और नीरज पुत्र बलबीर गांव बागी लोअरकोटी के रूप में हुई है.
दूसरा हादसा शिमला से 100 किमी दूर रामपुर में हुआ. सोमवार देर रात साढ़े आठ बजे यह घटना पेश आई है. यहां पर एक जेसीबी मशीन हादसे का शिकार हो गई. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हैं. जेसीबी पर कुल आठ लोग सवार थे. एक घायल को शिमला के आईजीएमसी अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि पांच अन्य को रामपुर के खनेरी अस्पताल में दाखिल किया गया है.
आपके शहर से (शिमला)

Himachal Weather Forecast LIVE: भरमौर में 27 MM बारिश, मंडी में गिरे ओले, लाहौल में बर्फबारी

Summer Vacation 2023: 6 राज्यों में समर वेकेशन का ऐलान, दिल्ली को अभी भी है इंतजार, जानें कब मिलेगी बच्चों को राहत

मणिपुर हिंसाः हिमाचल के 5 छात्र सेना ने किए रेस्क्यू, दिल्ली की भरेंगे उड़ान

Shimla Mayor Elections: CM सुक्खू के दोस्त ‘गुड्डू’ रेस में सबसे आगे, कौन बनेगा पहाड़ों की रानी का मेयर और डिप्टी मेयर?

हिमाचलः हमीरपुर में 3 लोगों के शव बरामद, जंगल में मिली मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर की लाश

हिमाचल के सजाओपिपलु राशन डिपो में ‘प्लास्टिक के चावलों’ की सप्लाई का सच, ऐसे करें नकली-असली चावल की पहचान

हिमाचल का मौसम: धर्मशाला में 54 साल बाद सबसे ठंडी रात, किन्नौर में 15 साल बाद मई में बर्फबारी

Manipur Violence: जब हिमाचली छात्रों ने CM सुखविंदर सिंह सुक्खू से फोन कर मांगी मदद, फिर शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

हिमाचल में बारिशः धर्मशाला में आंधी से उड़ा पंडाल, भगदड़ मची, कुल्लू में बाल-बाल बचे MLA सुंदर सिंह, JE घायल, HRTC बस पर गिरा पत्थर

OMG! 30 दिन में 9.2 लाख गाड़ियों की आवाजाही, क्या है शिमला में नया One Minute Traffic Plan?
कहां हुई जेसीबी हादसे का शिकार
रामपुर के डोगरू गोपालपुर के पास करई में जेसीबी मशीन खाई में गिर गई. हादसे में जेसीबी ऑपरेटर मनोज कुमार(19 ), निवासी फिरोजपुर कलां तहसील पठानकोट और सुमित थापा (15) नेपाल की मौत हो गई है, जबकि हरदेव शर्मा(37) पुत्र मोहन शर्मा, तेतर शर्मा(51) पुत्र रामी शर्मा निवासी कोपड़िया सलखुआ जिला सहरसा बिहार, हेमंत(13) पुत्र मुख्य बहादुर नेपाली, गोपी(39) पुत्र करण बहादुर, शुभम(14) पुत्र गोपी, लाल बहादुर(57) पुत्र कल्याणी घायल हो गए. फिलहाल, अंदेशा लगाया जा रहा है कि हादसा जेसीबी ऑपरेटर की तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ. दोनों ही मामलों में शिमला पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bus Accident, Himachal Police, Himachal pradesh, Shimla News Today, Shimla police
FIRST PUBLISHED : May 09, 2023, 13:06 IST








