
मॉस्को. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को कहा कि आज, मानव सभ्यता फिर से एक निर्णायक मोड़ पर है और हमारे खिलाफ एक वास्तविक युद्ध छिड़ गया है. वे यहां के रेड स्क्वॉयर पर हो रहे विजय दिवस (विक्ट्री डे) पर बोल रहे थे.
पुतिन ने कहा कि पश्चिम में वे भूल गए हैं कि राक्षसी वैश्विक बुराई को किसने हराया. उन्होंने कहा, ‘हम मानते हैं कि श्रेष्ठता की कोई भी विचारधारा घृणित, आपराधिक और घातक है, लेकिन पश्चिमी अभिजात वर्ग अभी भी उनकी असाधारणता के बारे में बात करते हैं.’
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Russia, Vladimir Putin
FIRST PUBLISHED : May 09, 2023, 13:11 IST
Author: Up Head Line
Views: 22








