
लखेश्वर यादव/जांजगीर चांपा. विश्व रेडक्रास दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय स्वास्थ्य शिविर और विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने शिविर का शुभांरभ किया. साथ ही स्वस्थ्य संबंधी शिविर का जायजा लिया और बेहतर स्वस्थ्य सुविधा मुहैया कराने चिकित्सकों को निर्देश देते हुए हर माह रेड क्रास सोसाइटी की ओर से जगह-जगह शिविर का आयोजन कर लोगों को स्वास्थय लाभ देने समाज सेवी संस्थाओं को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने अपील की. इस अवसर पर मिशन रक्तदान सेवा समिति के तत्वाधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ. जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर मानव धर्म की सेवा भाव से रक्तदान किया.
रक्तवीरों और संस्था के कार्यकर्ता को उत्कृष्ट कार्य करने सम्मानित भी किया और इस तरह के कार्य में भागीदार बनने वाले की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी. रक्तदान शिविर में नारी शक्तियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमें मुख्य रूप से निशा पाण्डेय, हर्षिता साहू, डॉली साहू प्रेमलता कश्यप पुलिस विभाग से आए शत्रुहन राठौर, मनोज राठौर पंचायत सचिव साथियों ने जिला के पांचों ब्लाक से आए और दर्जनों की संख्या में रक्तदान किया. मिशन रक्तदान सेवा समिति के संस्थापक के के कश्यप ने 35वीं बार रक्त दान किया, कैलाश कश्यप, संजय राठौर ने 46वीं बार रक्तदान किया. वहीं, 85 लोगों ने रक्त दान कर शिविर को सफल बनाया.
734 मरीजों का हुआ फ्री स्वास्थ्य परीक्षण
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मेगा स्वास्थ्य शिविर में कुल 734 मरीजों को स्वास्थ्य लाभ दिया गया. जिसमें चिकित्सक कैंसर सर्जन एवं कैंसर रोग विशेषज्ञ में 01 न्यूरो सर्जन, जनरल सर्जरी 15, मेडिसिन, हृदय रोग के 190, शिशुरोग के 16. नेत्ररोग के 39, आईव्हीएफ विशेषज्ञ, स्त्रीरोग विशेषज्ञ के 62, आर्थाेपेडिक के 50, नाक, कान, गला रोग के 20, आपातकालिन के 104, बाह्य रोग के 193, शिशु गहन चिकित्सा के 02, दन्त रोग के 15, आयुर्वेद चिकित्सक द्वारा 27 मरिजों की निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया एवं आयुष्मान कार्ड बनाया गया.
स्वास्थ्य शिविर में डॉ. भरत भूषण कैंसर सर्जन, डॉ आदित्य केशरवानी न्यूरो सर्जन, डॉ. प्रशांत सिंह गेस्ट्रोलाजिस्ट, डॉ. स्नेहा जायसवाल आई. व्ही. एफ. स्पेशलिस्ट, डॉ. मीनू केशकर स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. समर्थ शर्मा गेस्ट्रोलाजिस्ट हड्डी रोग, शिशु रोग, हृदय रोग, नाक, कान और गला रोग विशेषज्ञों ने शिविर में आये लोगों का निःशुल्क इलाज किया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Chhattisgarh news, Latest hindi news
FIRST PUBLISHED : May 09, 2023, 13:07 IST








