Ranchi News: समर वेकेशन में उठाएं डिज्नीलैंड मेले का आनंद, बच्चों से लेकर बड़ों तक की मस्ती के हैं खास इंतजाम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिखा श्रेया/रांची. झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा स्थित शहीद मैदान में डिज्नीलैंड फन मेला लगा हैं.जहां बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए एक से बढ़कर एक झूले व स्टॉल मौजूद हैं.साथी अगर आप खाने के शौकीन हैं तो भी आपके लिए मेला काफी कुछ लेकर आया है.आने वाले 45 दिनों तक चलने वाले इस मेले में 70 के करीब स्टॉल लगाए गए हैं व बच्चों को ध्यान में रखते हुए एक से बढ़कर एक झूले भी हैं.

मेला आयोजक अजीत कुमार ने News18 Localको बताया,यह मेला हमने हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर लगाया है.बच्चों के लिए यहां पर डिस्को से लेकर बिजली झूला व घोड़ा, ड्रैगन व कार झूला और वाटर बोटिंग शामिल है.वहीं 5 गेम स्टॉल है जहां बच्चे गेम खेल सकते हैं.वहीं हमने झारखंडी व्यंजनों का भी ध्यान में रखा है.यहां उत्तर प्रदेश व कोलकाता से भी कुछ स्टाल लगाए गए हैं.एक छत के नीचे गेमिंग, फूड इन व मस्ती की सारी चीज मौजूद है.

मेले में ट्राई कर सकते हैं झारखंडी खान

आपके शहर से (रांची)

खाने की बात करे तो यहां पर आपको झारखंड का फेमस खाना दुस्का छोले मिलेंगे व मालपुआ और खाजो लोगों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है. वहीं टाइमपास के लिए मसाला पॉपकॉर्न है तो आइसक्रीम से लेकर पिज़्ज़ा मोमोज भी मेले में मिल रही है. अजीत कुमार ने बताया मेले में महिलाओं को ध्यान में रखते हुए भी 10 से 12 स्टाल लगाए गए हैं.महिलाओं के लिए जूती से लेकर कुर्ती, प्लाजो, इयररिंग्स, सिंगार के सामान, चूड़ियां व मेकअप के आइटम उपलब्ध है.

अगर पुरुष की बात की जाए तो पुरुषों के लिए यहां पर खादी के कई स्टॉल लगाए गए हैं.खादी के कुर्ते से लेकर पैजामा व बंडी ट्राई कर सकते हैं.जिनकी कीमत 200 से 600 के बीच में है और अगर आप घर के लिए शॉपिंग करना चाहते हैं तो इससे अच्छी जगह और कंही नहीं हो सकती.क्योंकि यहां पर 10 हजार के करीब ग्रॉसरी आइटम लाए गए हैं.जिसमें कप, प्लेट व चम्मच तक शामिल हैहै जिनकी कीमत 120 से 2000 रुपए तक है.

शाम में 4 से रात 10 बजे तक उठा सकते हैं मेले का लुत्फ

अगर आप भी मेले में आना चाहते हैं तो उसका टाइमिंग शाम के 4:00 से रात के 10:00 बजे तक है.वही बड़ों की एंट्री फीस 20 रुपए है तो 3 साल तक के बच्चों के टिकट के कोई चार्ज नहीं लगेंगे.अजीत कुमार ने बताया, आने वाले दिनों में हम गर्मी छुट्टी को देखते हुए बच्चों के लिए एंट्री फ्री भी करेंगे पर फिलहाल 3 साल तक से बड़े बच्चों के टिकट चार्ज लगेंगे.यहां आने के लिए आप इस गूगल मैप का उपयोग कर सकते हैं.

Tags: Jharkhand news, Ranchi news, Summer vacation

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें