बिहार. बिहार में जातीय जनगणना को लेकर हाईकोर्ट में दाखिल नीतीश सरकार की याचिका को खारिज कर दिया गया है. कोर्ट में सरकार ने जल्द सुनवाई के लिए यह याचिका दायर की गई थी. इससे पहले, गणना पर 4 मई को पटना हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी.
बिहार सरकार ने अपनी याचिका में मांग की थी कि इस पर जल्द सुनवाई की जाए. उधर, हाईकोर्ट ने रोक लगाते हुए कहा था कि अब तक जो डेटा कलेक्ट हुआ है, उसे नष्ट ना किया जाए. अब पहले से ही तय तिथि के अनुसार, 3 जुलाई को मामले पर सुनवाई होगी.
वहीं, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि कोर्ट के फैसले के आधार पर चर्चा की जाएगी. हमारी सरकार गणना को प्रति प्रतिबद्ध है. महागठबंधन सरकार के अधिकतर नेता दावा कर रहे हैं कि भाजपा जाति आधारित गणना को रोकने की कोशिश कर रही है.
आपके शहर से (पटना)

Purnia News: मां की याद में लिखा ‘शब्दों का कारवां’, कला भवन में हुआ 100 पन्ने की किताब का लोकार्पण

Gaya News: MU में ग्रेजुएट फर्स्ट ईयर के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी, जानें डिटेल्स

नल-जल योजना के पाइप में टुल्लू पंप और मोटर लगाने वालों की खैर नहीं! PHED विभाग करेगा कार्रवाई

Vaishali Fire : वैशाली में आग का तांडव , 20 घर जलकर राख | Top News| Bihar News | Hindi News

Khargone Bus Accident : Mp में सड़क हादसा, 15 की मौत। MP Road Accident | Road Accident News

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के युवा तैराकी प्रतियोगिता के लिए हो रहे तैयार, देश के लिए लाएंगे मेडल

मोदी Vs ऑल के लिए नीतीश कुमार की नवीन पटनायक से मुलाकात आज, ललन सिंह बोले-कर्नाटक पर देश की नजर

‘आदत नहीं सुधरी’, दूसरी बहू से भी हवसी ससुर ने रेप करना चाहा, मर्डर कर थाना पहुंच गई महिला

Street Food: पूर्णिया में यहां मिलेगी दिल्ली की मशहूर कचौरी, कीमत और स्वाद बना देगा दीवाना

काम की खबर: बकरी पालन करना होगा आसान, प्रशिक्षण के बाद इंटरव्यू पास करते ही किसानों को मिलेगा लोन
जाति आधारित गणना का 80 प्रतिशत काम पूरा
जानकारी के अनुसार, जाति आधारित गणना का काम 80% पूरा कर लिया गया है, लेकिन उसे 100% करने के लिए और समय की जरूरत है. करीब-करीब ऑफलाइन काम पूरा हो चुका है. 7 जनवरी से शुरू हुई गणना 15 मई को खत्म होने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी. कैबिनेट से पूरी गणना पर 500 करोड़ खर्च करने की मुहर लगी है, लेकिन इसे कानूनी रूप नहीं दिया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bihar BJP, Chief Minister Nitish Kumar
FIRST PUBLISHED : May 09, 2023, 11:14 IST








