
UP School Closed: उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव का दूसरा चरण 11 मई को होना है. जिसमें कानपुर, अलीगढ़, गाजियाबाद समेत कुल 38 ज़िलों में वोटिंग होगी. ऐसे में चुनाव का असर स्कूलों पर भी पड़ना तय है. पहले चरण में भी चुनाव के मद्देनज़र कई ज़िलों में स्कूलें बंद किए थे, तो कई जगहों पर ऑनलाइन कक्षाएं लगाने के निर्देश दिए गए थे. वहीं दूसरे चरण में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है.
फिलहाल स्कूलों को लेकर गाजियाबाद जिला प्रशासन की ओर से निर्देश दिए गए हैं. जिसके अनुसार ज़िले में 2 दिन, 9 एवं 10 मई को स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं चलाई जाएंगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मतदान के लिए 1500 से ज्यादा बसों को पोलिंग सेंटर पर ले जाया जाएगा. जिनमें प्राइवेट स्कूलों की बसें भी शामिल होंगे. इसी के चलते ऑनलाइन कक्षाएं चलाने का फैसला लिया गया है.
11 मई को रहेगा अवकाश
वहीं चुनाव के चलते 11 मई को जिले के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है. ऐसे में 9, 10 एवं 11 मई, 3 दिन छात्रों को स्कूल नहीं आना है. नगरीय निकाय चुनाव की वोटिंग 11 मई को होगी. जबकि 13 मई को नतीजे आएंगे.
ये भी पढ़ें-
Summer vacation: नोएडा, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी में कब से बंद होंगे स्कूल, तारीख हो गई है तय
UP Top Engineering College : 12वीं के बाद करनी है इंजीनियरिंग, तो ये हैं यूपी के टॉप कॉलेज, मिलते हैं लाखों के पैकेज
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Education, School closed, School closed in uttar pradesh
FIRST PUBLISHED : May 09, 2023, 11:33 IST








