मशहूर विलेन रहे तेज सप्रू और रेखा का है गहरा रिश्ता, फैमिली पार्टी में अक्सर दिखते हैं साथ, क्या है कनेक्शन?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. दिग्गज अदाकारा रेखा (Rekha) 68 साल की हैं, लेकिन उनकी खूबसूरती का मुकाबला कोई नहीं कर सकता. इस उम्र में भी वह काफी एक्टिव और फिट लगती हैं. रेखा के अफेयर्स और पर्सनल लाइफ से बहुत सारी बातें आप जानते होंगे. लेकिन क्या आप जानते हैं उनका तेज सप्रू के साथ क्या रिश्ता है? तेज ने ज्यादातर नेगेटिव किरदार ही फिल्मों में निभाएं हैं, जबकि रेखा हमेशा से लीड एक्ट्रेस रही हैं. फिल्मों में साथ काम करने बाद भी रेखा तेज को नापंसद करती थीं. लेकिन मजबूरी में उनके साथ एक रिश्ता कायम किया हुआ है.

क्या आप रेखा और तेज सप्रू (Rekha Tej Sapru Relation) के इस रिश्ते का नाम जानते हैं. अगर नहीं! तो हम बताने जा रहे हैं. तेज और रेखा बेहद करीबी रिश्ता है. अगर आप इनकी दोस्ती और अफेयर के बारे में सोच रहे हैं, तो आप बिल्कुल गलत सोच रहे हैं. दोनों का न तो कभी अच्छे दोस्त रहे हैं और न ही कभी अफेयर रहा है. लेकिन दोनों ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई फिल्मों में साथ काम किया.

साल 1986 में आई रेखा और मिथुन चक्रवर्ती स्टारर फिल्म में तेज सप्रु विलेन बने थे. जबकि रेखा और अनिल कपूर स्टारर ‘इंसाफ की आवाज’ में भी तेज ने नेगेटिव किरदार निभाया था. दोनों ने साथ में 3-4 फिल्मों में काम किया था. तबतक इन दिनों के बीच कोई रिश्ता नहीं था. रेखा और तेज सप्रू का रिश्तान एक्ट्रेस की बहन धनलक्ष्मी की वजह से बना है.

Tej Sapru Dhanlaxmi With Rekha

तेज सप्रू, धनलक्ष्मी और रेखा के साथ. (फाइल फोटो)

तेज सप्रू से रेखा की बहन को हुआ प्यार

दरअसल, रेखा की बहन धनलक्ष्मी को तेज सप्रू से प्यार हो गया था. धनलक्ष्मी तेज से शादी करना चाहती थीं. रेखा इसके खिलाफ थीं क्योंकि तेज पहले से ही शादीशुदा थे. जब तेज धनलक्ष्मी की जिंदगी में आए तबक उन्होंने पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया था, रेखा इससे घबराई थीं. लेकिन बहन की जिद की आगे वह हार गईं और दोनों की शादी के लिए तैयार हो गईं.

ये है रेखा और तेज सप्रू का रिश्ता

धनलक्ष्मी से शादी के बाद तेज सप्रू रेखा के जीजा बन गए. धनलक्ष्मी और तेज ने साल 1987 में शादी की. तो रेखा और तेज सप्रू के बीच साली-जीजा का रिश्ता है.

Tags: Rekha

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें