वकील के दमदार रोल में मनोज बाजपेयी का जलवा, सच्ची घटना से प्ररित है फिल्म, ट्रेलर देख फैंस बोले- पावरहाउस…

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ एक आम व्यक्ति की कहानी है – एक हाई कोर्ट का वकील जिसने अकेले ही POCSO एक्ट के तहत एक नाबालिग के बलात्कार से संबंधित एक असाधारण केस लड़ा था. पद्म श्री और नेशनल अवॉर्ड विनर एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) की यह फिल्म सबसे बड़े लीगल कोर्ट रूम ड्रामा में से एक है, जिसका प्रीमियर 23 मई 2023 को विशेष रूप से ZEE5 पर होगा.

फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ एक आम आदमी की सच्चाई की लड़ाई जीतने के लिए असाधारण इच्छाशक्ति को बयां करती है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक आम आदमी की इच्छाशक्ति और सेल्फ स्टाइल्ड गॉडमैन की ताकत के बीच की लड़ाई में हमेशा जीत इच्छाशक्ति की ही होती है और कोई भी आदमी कानून से ऊपर नहीं होता है. दर्शकों को ट्रेलर पसंद आ रहा है. वे मनोज बाजपेयी की एक्टिंग की झलक देखकर उन्हें ‘पावरहाउस’ बता रहे हैं.

” isDesktop=”true” id=”6133285″ >

फिल्म पर बात करते हुए मनोज बाजपेयी ने कहा, “सिर्फ एक बंदा काफी है’ में पी.सी सोलंकी की भूमिका निभाना एक अविश्वसनीय अनुभव रहा है क्योंकि यह एक आम व्यक्ति की प्रेरक कहानी है जिसने सच्चाई और न्याय के लिए सभी बाधाओं के खिलाफ एक असाधारण केस लड़ा. आज ट्रेलर रिलीज होने के साथ, मुझे उम्मीद है कि यह दर्शकों को अपील करेगा और उन्हें जीत की इस कहानी को देखने के लिए मजबूर करेगा.”

निर्देशक अपूर्व सिंह कार्की कहते हैं- ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ हमेशा मेरे दिल के लिए खास रहेगी क्योंकि यह इंडस्ट्री में मेरे निर्देशन की शुरुआत है और मैं मुख्य अभिनेता के रूप में मनोज बाजपेयी के साथ काम करके बुहत खुश हूं. मुझे लगता है कि यह मनोज सर के बेहतरीन प्रदर्शनों में से एक है और जिस तरह से उन्होंने एक आम आदमी की असाधारण लड़ाई को पेश किया है, उसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा. यह सुपर्ण सर और विनोद सर का मुझ पर विश्वास था जिन्होंने मुझे इस मुश्किल ड्रामा को आकार देने में मदद करने का आत्मविश्वास दिया. मैं फिल्म के प्रति दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं.

निर्माता विनोद भानुशाली कहते हैं, “ये एक ऐसा कोर्ट रूम ड्रामा है जो आपको लोगों की आस्था और विश्वास के बारे में सवाल करने पर मजबूर करता है और सही और गलत को लेकर सवाल उठाता है.” दर्शक फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Tags: Manoj Bajpayee

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें