चार दिन बाद पटना में लगेगा बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री का दरबार, जानें कहां होगी कथा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रिपोर्ट-उधव कृष्ण

पटना.बागेश्वर धाम वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध पंडित धीरेंद्र शास्त्री का दरबार पटना के नौबतपुर में लगने जा रहा है. इसे लेकर सुरक्षा के तमाम इंतजाम किए जा रहे हैं. नौबतपुर में होने वाले इस कार्यक्रम में करीब 300 जवानों को सुरक्षा के लिए तैनात किया जाएगा. पटना पहुंचने से लेकर तरेत पाली में रहने तक बाबा धीरेंद्र शास्त्री सुरक्षा के कड़े घेरे रहेंगे. बाबा के आगमन से पहले ही पक्ष और विपक्ष में काफी बयानबाजी हो रही है. इस कारण प्रशासन खास सतर्क है. पंडित धीरेंद्र शास्त्री 13 मई को पटना आ रहे हैं.

सुरक्षा में 300 जवान रहेंगे तैनात
नौबतपुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज की माने तो करीब 300 अतिरिक्त पुलिस बल की मांग जिला प्रशासन से की गई है. जिन्हें अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया जाएगा. इसका नेतृत्व इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर स्तर के पदाधिकारी करेंगे. वहीं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सुरक्षा में अधिकारी और पुलिसकर्मी मुस्तैद रहेंगे.

आपके शहर से (पटना)

धीरेंद्र शास्त्री के आने के समय पटना एयरपोर्ट पर ज्यादा भीड़ ना लगे, इसकी भी व्यवस्था जिला प्रशासन की तरफ से की जा रही है. हर रोज अधिकारियों की बैठक आयोजक मंडल के साथ हो रही है. असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सादे लिबास में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. साथ ही अग्निशमन दल और मेडिकल टीम की भी तैनाती की जाएगी.

पार्किंग की हो रही व्यवस्था
सभा स्थल से उत्तर, दक्षिण, पूरब और पश्चिम चारों दिशाओं में यातायात व्यवस्था को देखते हुए पार्किंग की व्यवस्था की गई है. जहां यातायात पुलिस और वॉलेंटियर निगरानी करेंगे. इसके अलावा 12 अन्य केंद्र चिह्नित किए गए हैं, जहां बैरिकेडिंग किया जाएगा और वहां से श्रद्धालु पैदल जा सकेंगे.

भक्तों के लिए चलेगी निःशुल्क बसें
आयोजन समिति के मुख्यालय प्रमुख अमरेंद्र कुमार ने बताया कि राजधानी के प्रमुख जगह जहां से लोग सबसे ज्यादा आ सकते हैं, जैसे कि पटना जंक्शन, दानापुर बस स्टैंड, इन जगहों पर हेल्प डेस्क की भी व्यवस्था की जाएगी, ताकि लोगों को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने में परेशानियों का सामना ना करना पड़े. वहीं जगह-जगह पर निःशुल्क बसों की व्यवस्था की जाएगी. आयोजन समिति की ओर से अगले एक से दो दिनों में रूट चार्ट भी जारी कर दिया जाएगा.

Tags: Bageshwar Dham, Bihar News, Dharma Aastha, PATNA NEWS

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें